NationalUttar-Pradesh

UP के औरैया में ट्रक व मजदूरों से भरी DCM में टक्कर, 24 की मौत, कई घायल

Auraiya (UP): उप्र के औरैया जिले में ट्रक और डीसीएम वैन की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि इस घटना में 36 घायल हो गये. इस घटना को लेकर आइजी मोहित अग्रवाल  ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहन गड्ढे में पलट गये. इन दोनों वाहनों में अधिकतर मजदूर झारखंड़, बिहार व पश्चिम बंगाल के थे.

ट्रक ने मारी टक्कर

इनमें से 14 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सैफेई इटावा के पीजीआइ में भर्ती कराया गया है. इन दोनों वाहनों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे. कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह एक डीसीएम मेटाडोर दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही थी.

इनमें से कुछ मजदूर औरैया और कानपुर देहात मार्ग पर मेटाडोर को रोककर सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे. तभी राजस्थान के जयपुर से मजदूरों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने इस मेटाडोर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 3.30 बजे की है. इस घटना में मौके पर ही 24 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि कई घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

वहीं घटना के वक्त अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कत आयी. पुलिस व प्रशासन ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल तक पहुंचाया.

घटना के कारणों को जमा करें रिपोर्ट: सीएम

इधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. सीएम ने सभी घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घटनास्थल का दौरा कर जल्द से जल्द घटना के कारणों की रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button