
Ranchi : राजधानी स्थित एचइसी परिसर में निर्माणाधीन झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) का औचक निरीक्षण करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे.
इस दौरान सीएम ने परिसर में बन रहे एकेडमिक बिल्डिंग, प्रीमियम सुइट्स बिल्डिंग, सेंट्रल डाइनिंग और डायरेक्टर बिल्डिंग का जायजा लिया.
उनके साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई आला अधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown: 6 लाख 96 हजार 391 प्रवासी मजदूरों ने सुरक्षित वापसी के लिये कराया पंजीयन, 60 हजार लौटे राज्य
अधिकारियों ने सीएम को दी जानकारियां
अधिकारियों ने सीएम को निर्माणाधीन भवनों के निर्माण और इस्तेमाल से संबंधित जानकारियां दी.
सीएम को बताया गया कि यहां छात्र-छात्राओं के रहने के लिए अलग-अलग हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर्स और सब-स्टेशन का निर्माण भी हो रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इस इंस्टीट्यूट औऱ यहां बन रहे भवनों का इस्तेमाल कैसे हो, इसपर अधिकारियों के साथ जल्द ही विचार-विमर्श किया जायेगा.
उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए जो भी जरूरतें होंगी, उसे राज्य सरकार पूरा करेगी.
इसे भी पढ़ें – मकान, फ्लैट व जमीन की रजिस्ट्री होगी शुरू, एक दिन में अधिकतम 40 रजिस्ट्री
राष्ट्रीय स्तर की होगी संस्था
बता दें कि करोड़ो की लागत से रांची में निर्माणाधीन झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर की संस्था होगी. यह संस्था राज्य में नगर निकायों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगी.
संस्था नगर विकास से जुड़ी योजनाओं के अध्ययन, रिसर्च, एकेडमिक और यूथ सपोर्ट के क्षेत्र में काम करेगी.
इसे भी पढ़ें – #Newswing की खबर हुई सच, हेमंत सरकार ने बंद की 1 रुपये में महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री की योजना




