
- पैदल और स्वयं की व्यवस्था में भी 20 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर लौटने की है संभावना
- महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली में सबसे अधिक मजदूर
Ranchi: झारखंड सरकार के द्वारा मजदूरों की राज्य वापसी के लिए जारी किये गये पंजीयन प्रपत्र के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों के 6 लाख 96 हजार 391 मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया है.
वहीं अब तक राज्य में 50 ट्रेनों से 60 हजार प्रवासी मजदूर राज्य आ चुके है. इसकी सूचना सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर भी दी है. जबकि राज्य सरकार की ओर से 110 ट्रेनों को एनओसी दे दी गयी है.
कई राज्यों से प्रवासी मजदूर अपनी व्यवस्था से भी राज्य लौटे हैं जिनकी संख्या अभी सामने नहीं आयी है. लेकिन यह संख्या भी 20 हजार के करीब होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
जबकि झारखंड सरकार के हेल्पलाइन नम्बर में 10 लाख 25 हजार 603 प्रवासी मजदूरों का आंकड़ा दर्ज किया गया है. 20 हजार 573 कामगार वैसे भी हैं जो नेपाल एवं अन्य दूसरे देशों में फंसे हैं.
इसे भी पढ़ें – मकान, फ्लैट व जमीन की रजिस्ट्री होगी शुरू, एक दिन में अधिकतम 40 रजिस्ट्री
24 घंटे काम कर रहा हेल्पलाइन
झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के द्वारा चलाये जा रहे कोविड-19 हेल्पलाइन नम्बर 24 घंटे काम कर रहा है.
घर वापसी के लिए पंजीयन करानेवाले प्रवासी मजदूरों में सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र से है. महाराष्ट्र ,गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्यों की संख्या अधिक है.
राज्य सरकार के द्वारा शुरू किये गये नियंत्रण कक्ष में अधिकांश पंजीकरण महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली राज्यों से हुए हैं.
राज्य सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए शुरू किये गये कोविड-19 हेल्पलाइन में 10 लाख 25 हजार 603 प्रवासी मजदूरों ने झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगायी है.
झारखंड सरकार ने 2 मई से घर लौटने की इच्छा रखनेवाले प्रवासी मजदूरों को पंजीयन के लिए गूगल लिंक जारी किया था.
प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए झारखंड सरकार केन्द्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों के साथ सामंजस्य स्थापित कर प्रवासी मजदूरों को राज्य ला रही है.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : अब मेडिका में भी होगी कोरोना वायरस की जांच, मिली मंजूरी
किस राज्य से कितने प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी के लिए कराया है पंजीयन
| प्रदेश मजदूरों की संख्या |
| अंडमान निकोबार 640 |
| चंडीगढ़ 624 |
| दादर और नगर हवेली 3021 |
| दमन और दीव 2549 |
| दिल्ली 47943 |
| पांडिचेरी 784 |
| अरुणाचल प्रदेश 273 |
| असम 1985 |
| आंध्र प्रदेश 24969 |
| उत्तर प्रदेश 26651 |
| उत्तराखंड 3303 |
| उड़ीसा 19696 |
| कर्नाटक 56554 |
| केरल 15471 |
| गुजरात 93181 |
| गोवा 7406 |
| छत्तीसगढ़ 6315 |
| जम्मू कश्मीर 2330 |
| तमिलनाडु 81344 |
| तेलंगाना 39434 |
| त्रिपुरा 748 |
| नागालैंड 136 |
| पंजाब 9214 |
| पश्चिम बंगाल 21267 |
| बिहार 14605 |
| मणिपुर 239 |
| मध्य प्रदेश 8335 |
| महाराष्ट्र 136897 |
| मिजोरम 1459 |
| मेघालय 254 |
| राजस्थान 14759 |
| सिक्किम 188 |
| हरियाणा 27711 |
| हिमाचल प्रदेश 5532 |
| लक्षदीप 01 |
| अन्य 20573 |
| कुल 6,96,391 |
इसे भी पढ़ें – #Newswing की खबर हुई सच, हेमंत सरकार ने बंद की 1 रुपये में महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री की योजना




