
Ranchi: कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू है. इस दौरान कई लोगों के बीच भूखे रहने की नौबत आ गयी है. ऐसे में कांग्रेस के कई नेता लगातार इन भूखे लोगों के बीच भोजन का वितरण कर रहे है. इसी कड़ी में मंगलवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने टीम के सदस्यों के साथ करीब 110 लोगों के बीच सूखे राशन का वितरण किया.
राशन वितरण कार्यक्रम राजधानी के पीएनटी कॉलोनी एवं एचबी रोड में रह रहे गरीब जरूरतमंदों के बीच किया गया. कांग्रेसी नेता ने इस दौरान लोगों से केंद्र द्वारा लगाये गये लॉकडाउन 3.0 का पालन करने की भी अपील की.
इसे भी पढ़ें- ये सरकार की पॉलिसी का आम आदमी को तमाचा है
लॉकडाउन 1, 2 के बाद 3 में भी टीम दे रही है राहत
आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन में गरीबों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए हमारी टीम लगातार जनसेवा का कार्य कर रही है.
पहले लागू लॉकडाउन 1 और 2 में भी गरीबों को भोजन बंटा गया है. अब चूंकि लॉकडाउन 3.0 का चरण राज्य में लागू है तो इसमें भी जरूरतमंदों तक राशन बांटा जा रहा है. वहीं केंद्र के निर्देश से अलग हेमंत सरकार ने इस चरण के 17 मई तक किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गयी है. ऐसे में उनकी टीम ने गरीबों को राहत देने का काम जारी रखा है.
इसे भी पढ़ें- देश में अचानक से लॉकडाउन लागू किये जाने पर देश-विदेश के अर्थशास्त्री क्यों उठा रहे हैं सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने भी मजूदरों के हित में लिया है बड़ा निर्णय
कांग्रेसी नेता ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ है. सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मजदूरों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है. उन्होंने प्रवासी मजदूरों के ट्रेन का किराया कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाये जाने की बात कही थी. जिसका हर कांग्रेसी सम्मान करता है.
प्रवासी मजदूरों सहित किसान, गरीब देश के निर्माता है. इस संकट की घड़ी में इन्हें संभाल कर रखना हर देशवासी और कांग्रेसियों की पहली प्राथमिकता है. राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह समेत कई युवा कांग्रेसी भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- #Corona : गढ़वा में दो मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव, लिया जायेगा तीसरा सैंपल




