
- लॉकडाउन को देखते हुए रिजल्ट का विरोध करने का छात्रों ने निकाला नया रास्ता
Ranchi : 6th JPSC परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों के बीच जबरदस्त नाराजगी है. राज्य भर में अभी कोरोना महामारी को देख लॉकडाउन लगा है. छात्रों ने विरोध प्रदर्शन का एक नया तरीका अपनाया है. छात्रों ने निर्णय लिया है कि मंगलवार यानी 5 मई को शाम 5 बजे राज्य के सभी 24 जिलों में छात्र राज्यव्यापी निजी प्रदर्शन करेंगे.
इसके तहत सभी छात्र अपने-अपने घर, हॉस्टल और लॉज की बाल्कोनी, दरवाजे के बाहर, खाली सड़क, खाली मैदान में अकेले अथवा 5-6 साथियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेकार्ड के साथ 5 मिनट तक थाली, घंटी बजायेंगे. इसके अलावा मशाल और JPSC का पुतला जला कर प्रदर्शन करेंगे. इस विरोध का विडियो, सेल्फी वॉट्सएप्प ग्रुप अथवा [email protected] पर पोस्ट/फॉरवर्ड करेंगे.
इसे भी पढ़ें – कमर कस लीजिये, खर्चे घटा लीजिये, जल्द ही बेतहाशा बढ़ने वाली है महंगाई
छात्रों के द्वारा बताया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी छात्र नारा या प्लेकार्ड में यह मैटर लिखा कर प्रदर्शन करेंगे. हालांकि यह भी कहा गया है कि इसके सिवा भी यदि आपको कोई संवैधानिक दायरे में अच्छा नारा लगे तो वो भी लगा सकते है. ये नारे हैं.
- 6th JPSC रद्द करो.
- छ्ठी JPSC की अधियाचना वापस लो.
- ज्ञानेन्द्र कुमार को बर्खास्त करो
- We want error free JPSC
- झारखंडी छात्रों से धोखा क्यूं
- छात्रों का भविष्य बर्बाद JPSC मत करो.
इसे भी पढ़ें – दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था तेजी से डूब रही है और सरकार चुपचाप देख रही है
छठी जेपीएससी को लेकर छात्रों के बीच है आक्रोश
बता दें कि जब से छठी जेपीएससी का अन्तिम परिणाम आया है तबसे छात्रों में इसे लेकर आक्रोश है. पहले तो कट ऑफ़ मार्क्स को लेकर विवाद हुआ और अब दो नये मामले सामने आये हैं. मेन्स परीक्षा के पेपर 1, जो कि क्वालिफाइंग पेपर था, उसे भी मेरिट लिस्ट में जोड़ दिया गया है. दूसरा यह की मेन्स परीक्षा में कई ऐसे अभ्यर्थियों को भी पास कर दिया गया है, जिन्होंने एक या एक से अधिक पेपर में न्यूनतम अहर्तांक प्राप्त नहीं किया है. उनमें से कई अन्तिम रूप से चयनित भी हो गये हैं. इन सबसे छात्रों में जेपीएससी एवं सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है.
इसे भी पढ़ें – 26 जुलाई को होगी NEET और 18 से 23 तक JEE Mains की परीक्षाएं



