HazaribaghJharkhand

परिचर्चा सह सम्मान समारोह का आयोजन, ‘चाक का कुम्हार’ पुस्तक को दिया गया सम्मान

Hazaribagh : अन्नदा हाई स्कूल हजारीबाग के प्रांगण में हिंदी साहित्य भारती की ओर से साहित्यकार डॉक्टर सुबोध सिंह शिवगीत की कहानी-पुस्तक ‘चाक पर कुम्हार’ को लेकर परिचर्चा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार रतन वर्मा, हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष राजेश दुबे, आलोचक बलदेव पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

दीप प्रज्वलन के बाद साकेत कुमार पाठक और अभिषेक मिश्रा ने सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ किया. सुनील कुमार दूबे ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि हिंदी साहित्य भारती के सम्मान समारोह की कड़ी में राष्ट्र वंदन, कवि अभिनंदन के अंतर्गत डॉक्टर सुबोध सिंह शिवगीत की कृति ‘चाक पर कुम्हार’ का चयन किया गया है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: त्रिस्तरीय पंचायतों को मिला एक्सटेंशन

आलोचक बलदेव पांडे ने उनकी कहानियों पर बारीकी से ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने उनकी कथन और भाषा शैली पर विस्तृत चर्चा की. डॉ. शिवगीत की कहानियां जीवन से जुड़ी हुई हैं और उनका अनुभव संसार व्यापक है, जो उनकी कहानियों में दिखाई देता है.

वरिष्ठ कथाकार रतन वर्मा ने डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत की कहानियों पर बात करते हुए उनकी रचना प्रक्रिया की जटिलताओं से परिचय कराया.

इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान में हालात गंभीर, अपने राजनयिकों को विशेष विमान से निकालेगा भारत

उनकी कहानियों में एक कहानीकार की छटपटाहट साफ दिखाई देती है. वे समय की नब्ज पकड़ने वाले साहित्यकार हैं. मंच संचालन संजय तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन राजीव झा ने किया.

समारोह को सफल बनाने में पूनम त्रिवेदी, प्रोफेसर राजू राम, मुरारी सिंह, राजीव चौधरी, हरेंद्र कुमार, मिलन माला, अभिषेक कुमार मिश्र, पुष्कर कुमार पुष्प, अनंत ज्ञान, प्रदीप पाठक, राजीव कुमार झा, प्रो. विनोद रंजन, पवन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली के दूसरे बेटे के नाम का हुआ खुलासा, जाने क्या रखा नाम

Related Articles

Back to top button