ChatraJharkhand

चतरा : क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर पैदल बंगाल जा रहे थे 35 मजदूर, पुलिस ने पकड़कर वापस सेंटर लाया

Chatra :  चतरा पुलिस आज उस समय हरकत में आ गई जब बंगाल से मजदूरी करने चतरा पहुंचे तीन दर्जन से अधिक मजदूर  क्वारेंटाइन सेंटर से भाग गये. पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी मजदूर पैदल बंगाल भागकर जा रहे हैं. जिसके बाद आनन-फानन में डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में मयूरहंड पुलिस मजदूरों की खोज में जुट गयी. और सभी को हजारीबाग के नगवां ईलाके से पकड़कर वापस मयूरहंड लाया. इसके बाद सभी को महेशा गांव में स्थापित क्वांटेराइन सेंटर में रखा गया.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown2: धनबाद की कोलियरियों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की हालत बिगड़ी, सरकारी मदद नाकाफी

क्या है मामला

चतरा के मयूरहंड़ प्रखंड में जारी अंजनवा नहर निर्माण कार्य में लगे 35 मजदूर रात के अंधेरे में भाग गये थे. सभी बंगाल जा रहे थे. भागने वाले सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के हैं. जिन्हें लॉकडाउन के दौरान प्रशासन के द्वारा महेशा व मायापुर गांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था.

इसे भी पढ़ेंः बड़ा बदलाव :  सऊदी अरब ने कोड़े लगाने की सजा और नाबालिगों के लिए सजा-ए-मौत खत्म की

लेकिन जब मजदूर नहीं दिखे तो अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना कम्पनी के लोगों को दी. जिसके बाद कंपनी के लोगों के हाँथ-पैर फूलने लगे. जिसके बाद कम्पनी के कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम के नेतृत्व में आनन-फानन में भागे मजदूरों की तलाश शुरू की गई. मजदूरों को वापस लाने के बाद उनके बीच मास्क और अन्य सामग्री का वितरण किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः गुजरात में कोरोना के ज्यादा खतरनाक होने की वजह #NamasteTrump तो नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button