
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक करके कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में पैदा हुए हालात पर चर्चा की. इस चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास का लाभ दिख रहा है.
बता दें कि लॉकडाउन के बीच ये चौथी बार था कि पीएम ने राज्यों के सीएम से कोरोना संकट को लेकर चर्चा की हो. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से बंद लागू है. प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंस है.
इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: देश में संक्रमण से 872 लोगों की मौत, कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार के करीब
महामारी के हालात पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा
सोमवार को हुई बैठक में पीएम ने कोरोना महामारी की स्थिति और महामारी रोकने के लिए केंद्र और राज्यों द्वारा उठाए गए कदम पर चर्चा की. इस वर्चुअल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
#Update: Prime Minister Narendra Modi’s video conference meeting with the Chief Ministers of all States on COVID19 situation, concludes. https://t.co/eecoedEEm8
— ANI (@ANI) April 27, 2020
वहीं इस बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में अरविंद केजरीवाल (दिल्ली), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), ईके पलानीस्वामी (तमिलनाडु), कोनराड संगमा (मेघालय), त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड), आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), जगनमोहन रेड्डी (आंध्रप्रदेश) और के चंद्रशेखर राव (तेलंगाना) समेत कई राज्यों के सीएम पीएम मोदी से जुड़े. हालांकि, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं हुए. उनकी तरफ से राज्य के मुख्य सचिव शामिल हुए.
बैठक में मेघालय, मिजोरम, पुड्डुचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, गुजरात और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका मिला. जबकि अन्य मुख्यमंत्रियों से अपने सुझाव लिखित में देने के लिए कहा गया है.
इसे भी पढ़ेंःप्रियंका गांधी ने पूछा- क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी
लॉकडाउन का मिला लाभ: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक में कहा कि लॉकडाउन से हमें लाभ मिला है. सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है.
इसे भी पढ़ेंः#Bihar में कोरोना का बढ़ता कहरः सोमवार को 13 नये केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 290




