Corona_Updates

प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी

New Delhi :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के दो मेडिकल कॉलेजों में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति की शिकायत संबंधी पत्र के लीक होने के मामले पर सोमवार को राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या चिकित्साकर्मियों के लिए खराब गुणवत्ता वाले निजी सुरक्षा उपकरण की आपूर्ति करने के दोषियों पर कार्रवाई होगी.

उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश सरकार को पीपीई किट से जुड़ा ‘घोटाला’ परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि वह इससे संबंधित खबर बाहर आने से परेशान है.

इसे भी पढ़ेंः #Bihar में कोरोना का बढ़ता कहरः सोमवार को 13 नये केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 290

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने शिकायती पत्र के लीक होने की एसटीएफ जांच के आदेश संबंधी सरकारी बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ उप्र के कई सारे मेडिकल कालेजों में खराब पीपीई किट दी गयी थीं. ये तो अच्छा हुआ सही समय पर वो पकड़ में आ गईं तो वापस हो गईं और हमारे योद्धा चिकित्सकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं हुआ.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ हैरानी की बात ये है कि यूपी सरकार को ये घोटाला परेशान नहीं कर रहा है बल्कि ..ये परेशान कर रहा है कि खराब किट की खबर बाहर कैसे आ गयी. ये तो अच्छा हुआ कि खबर बाहर आ गयी वरना खराब किट का मामला पकड़ा ही नहीं जाता और ऐसे ही रफा-दफा हो जाता.’’

इसे भी पढ़ेंः #Newswing_Impact: दैनिक मजदूरी करने वाली गर्भवती महिलाओं को मिली राहत, सदर SDPO ने उपलब्ध करायी पौष्टिक खाद्य सामग्री

उन्होंने सवाल किया कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के लिए कथित तौर पर खराब गुणवत्ता के निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट की आपूर्ति के मामले में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) के पत्र के लीक होने की जांच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपी है.

खबरों के मुताबिक पिछले दिनों घटिया पीपीई किट की आपूर्ति को लेकर मेरठ और नोएडा के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा केके गुप्ता को पत्र लिखे थे. पत्रों में पीपीई किट के खराब होने और आकार में छोटे होने की शिकायत की गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः क्या कोरोना एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट की खरीद में हो रहा था घोटाला! ICMR खरीद रही थी 600 में, कोर्ट ने 155 रुपये प्रॉफिट के साथ तय की कीमत 400

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button