Corona_Updates

#Covid-19: आंध्र प्रदेश में 56 नये केस आने के बाद आंकड़ा 800 के पार, बिहार में संक्रमितों की संख्या हुई 136

Amrawati/Patna: देश में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के आंकड़े को पार करने वाली है. जबकि 640 लोगों की जान चुकी है. पिछले 24 घंटे में 552 नये केस सामने आये हैं. वहीं मुंबई में आंकड़ा 3500 के करीब जा पहुंचा है. गुजरात में भी कोरोना के मरीजों की संख्या दो हजार से ज्यादा हो चुकी है. इधर आंध्र प्रदेश और बिहार में भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Lockdown: कडरू के स्लम क्षेत्रों में लोगों को सरकार से मदद की दरकार, भुखमरी की आ सकती है नौबत  

आंध्र प्रदेश में 800 का आंकड़ा पार

आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह तक कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 813 हो गए.

कोविड-19 संबंधी नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई और पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से ठीक हुए 24 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है.इसमें कहा गया है कि इस अवधि के दौरान 5,757 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 5,701 की रिपोर्ट निगेटिव आयी.

कुरनूल और गुंटूर जिले में चिंताजनक रुख जारी है क्योंकि यहां 19-19 नये मामले सामने आये जिससे इन जिलों में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर क्रमश: 203 और 177 हो गए.

बुलेटिन में नये मरीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन कोविड-19 कमान नियंत्रण केंद्र के सूत्रों ने कहा कि ये लोग तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों के संपर्क में आये व्यक्तियों के संपर्क में आये थे.
गुंटूर जिले में पिछले 24 घंटे में दो और मौतें भी हुई हैं जिससे वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. यह राज्य में सबसे अधिक है.

साथ ही गुंटूर में आठ कोरोना वायरस मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं अनंतपुरम में पांच, एसपीएस नेल्लोर और कडप्पा में चार-चार, कृष्णा में दो और विशाखापट्टनम में एक मरीज को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई. राज्य में ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए मरीजों की कुल संख्या अब बढ़कर 120 हो गई है. आंध्र प्रदेश में अभी भी संक्रमित मरीजों की संख्या 669 है.

इसे भी पढ़ेंःस्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया तो हो सकती है 7 साल तक की सजा, 5 लाख का आर्थिक दंड भी

बिहार में 136 कोरोना पॉजिटिव

बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 नये मामलों के सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढकर 136 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना में आठ, नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मामले आए हैं.

पटना में सामने आए आठ मामलों में छह पुरुष तथा दो महिलाएं हैं . उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के जो नए मामले सामने आए हैं, उनके संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 16 जिलों में कोविड-19 के मामले प्रकाश में आए हैं .

सीवान और नालंदा में सबसे अधिक 29-29 मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना मुंगेर में 27, पटना में 16, बेगूसराय में नौ, बक्सर में आठ, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली, भोजपुर, रोहतास एवं पूर्वी चंपारण में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं .

उल्लेखनीय है कि बिहार में एक महीने पूर्व 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला प्रकाश में आया था. बिहार में अब तक 12978 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 42 मरीज ठीक भी हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaEffects: स्कूल, कॉलेज बंद होने से 154 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित, पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की बढ़ेगी संख्या- UNESCO

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button