Crime News

बरियातू जोड़ा तालाब के पास दो नशेड़ियों ने राहगीरों से दुर्व्यवहार किया, डॉक्टर की कार का शीशा तोड़ा, गिरफ्तार

Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास दो नशेड़ियों ने शुक्रवार को कई राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार किया. साथ ही कोकर स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल की डॉक्टर गीता की कार का शीशा तोड़ दिया.

देखें वीडियो

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बरियातू थाना की पुलिस ने दोनों नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.  दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकार, एसएसपी अनीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी बरियातू थाना पहुंचे. अधिकारियों ने डॉक्टर से पूरे मामले की जानकारी ली.

डॉ गीता किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन हैं. वह फिलहाल कोकर सैम्फोर्ड अस्पताल में अपनी सेवा दे रही हैं.

इसे भी पढ़ें – ब्रिटेन की गृहमंत्री ने माफी मांगी, कनाडा के रक्षा मंत्री लाइन में लगे… और हमारे मंत्री ब्लेम गेम में व्यस्त !

कार पर पत्थर मार कर शीशा तोड़ दिया

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नशेड़ी युवक काफी देर से राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे. उसी वक्त डॉक्टर गीता अपनी कार से जोड़ा तालाब के रास्ते से अस्पताल जा रही थीं. उसी दौरान एक युवक ने चलती कार पर पत्थर फेंक दिया. जिससे कार का शीशा टूट गया.

इसे भी पढ़ेंः सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button