Crime News

#महिला की कार से दिनदहाड़े पर्स लेकर फरार हो गये बाइक सवार अपराधी

Ranchi : कोरोना वायरस में संक्रमण को लेकर एक तरफ जहां पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन कराने में जुटी है. वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार अपराधी महिला की कार से पर्स लेकर फरार हो गये.

घटना शनिवार पूर्वाह्न 11.30 बजे की है. गोंदा थाना क्षेत्र के सीएमपीडीआइ के पास रिनपासकर्मी सुरभि वर्मा की कार से एक बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधी पर्स लेकर फरार हो गये. दोनों बदमाश एक सिल्वर रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार थे. घटना के बाद महिला के द्वारा गोंदा थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग का तबलीगी कनेक्शनः बांग्लादेश और दिल्ली से लौटे जमातियों से की थी मुलाकात

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मोरहाबादी स्थित कुसुम बिहार रोड में रहनेवाली सुरभि वर्मा कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ के पास अपनी कार खड़ी करके फल खरीद रही थीं. इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये दो अपराधी महिला की कार से पर्स लेकर फरार हो गये. पर्स में कई बैंक के पासबुक, एटीएम, 25 हजार रुपये नगद और मोबाइल सहित कई महत्वपूर्ण कागजात थे.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : मुंबई से लौटा था कोरोना पॉजिटिव युवक, पहले झोलाछाप डॉक्टर के पास गया था, गांव को किया गया सील  

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के बाद महिला ने गोंदा थाना में जाकर एफआइआर दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और अपराधियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें – #Corona : ICMR की रिपोर्ट बताती है कोरोना वायरस कितना खतरनाक और रहस्मयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button