
Giridih : कोरोना महमारी को लेकर लॉकडाउन का 18वां दिन जिले के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बना. दरअसल, कोडरमा स्वास्थ विभाग ने अपने जिस मरीज को कोरोना का पॉजिटिव घोषित किया, वह धनवार थाना क्षेत्र के बोदगो पंचायत के जहानाडीह गांव का है.
उसकी आय़ु 38 साल है. युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोडरमा स्वास्थ विभाग ने युवक को क्वारेंटाइन लिए भर्ती कर दिया है. इसकी पुष्टि कोडरमा सिविल सर्जन डा. पार्वती नाग ने की है.
इसे भी पढ़ेंः सूरत में मजदूरों का हिंसक रूप में सामने आना दूरगामी संकट का संकेत है
अधिकारियों ने किया गांव में कैंप
पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद डीसी राहुल सिन्हा और एसपी सुरेन्द्र झा अब धनवार के जहानाडीह गांव की और रुख कर चुके हैं. वहीं खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी चिकित्सक और मेडिकल कर्मी के अलावे खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन सिंह, धनवार पुलिस के साथ पहले ही गांव में कैंप कर चुके हैं. एसडीएम सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों की टीम पॉजिटिव पाये गये युवक के घर पहुंच रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का संपर्क किन-किन लोगों से हुआ.
इसे भी पढ़ेंः गो कोरोना, कोरोना गो गो: VMate Corona Anthem ने महामारी के खिलाफ एकजुट होने के लिए किया प्रेरित
गांव को किया गया सील
एसडीएम के निर्देश पर पूरे गांव का सील कर दिया गया है. गांव में कर्फ्यू भी लगाया जा चुका है. एसडीएम के निर्देश पर अग्निशमन वाहन के सहयोग से पूरे गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है. युवक 21 मार्च को मुंबई से आया था. सरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था. वहां से बिरनी के बरमसिया गांव गया था. इसके बाद वह अपने घर आया. तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तीन अप्रैल को पहले कोडरमा के मरकच्चो गांव के किसी झोलाछाप चिकित्सक से दिखाया गया.
चिकित्सक ने युवक का इलाज करने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह मरकच्चो स्थित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र इलाज कराने पहुंचा, वहां के चिकित्सक डा. दिनेश ने कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां से दूसरे दिन चार अप्रैल को सिविल सर्जन डा. पार्वती नाग के निर्देश पर चिकित्सकों ने युवक के ब्लड जांच के लिए भेजा. शनिवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली.
इसे भी पढ़ेंः स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश: #Corona के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने-थूकने पर रोक लगायें राज्य




