Corona_Updates

#Covid19: केरल में 71 साल के बुजुर्ग की गयी जान, संक्रमण से राज्य में तीसरी मौत

Kannur: देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में जहां 40 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं केरल में संक्रमण से तीसरी मौत का मामला सामने आया है. जहां 71 साल के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग का तबलीगी कनेक्शनः बांग्लादेश और दिल्ली से लौटे जमातियों से की थी मुलाकात

केरल में कोरोना से तीसरी मौत

कन्नूर के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई.

कन्नूर के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ के नारायण नाइक ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पास के माहे क्षेत्र का निवासी था, जोकि पुडुचेरी के अंतर्गत आता है.

नाइक ने कहा कि शुरुआत में बुजुर्ग व्यक्ति ने बुखार आने पर थालास्सेरी के दो निजी अस्पतालों में इलाज कराया और उसके बाद यहां के पेरियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ ऐके जयश्री ने कहा कि मरीज हृदय संबंधी बीमारियों के साथ ही उच्च रक्तचाप से भी ग्रसित था.

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को माहे के नजदीक थालास्सेरी के निजी अस्पताल में ले जाया गया था और फिर तेज बुखार होने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया. जयश्री ने कहा कि यह साफ नहीं है कि उन्हें संक्रमण कहां हुआ.

इसे भी पढ़ेंःGo Corona, Corona Go Go: VMate Corona Anthem encourages all to stand tall in fight against pandemic

ओडिशा में दो नये मामले, 10 मरीज हुए ठीक

इधर ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 50 पहुंच गई है, जबकि राज्य में कोविड-19 के 10 मरीज ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दो और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और 10 मरीज ठीक हुए है.

उन्होंने बताया कि 37 लोग अब भी संक्रमित हैं. राज्य में कोविड-19 के कारण अब तक एक व्यक्ति की जान गई है.

विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 की 3,547 जांच हुई हैं, जिनमें से 50 लोगों में संक्रमण मिला है. .

विभाग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, कोविड-19 के दस रोगी ठीक हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट में संक्रमण नहीं मिला है. इनमें से पांच भुवनेश्वर के हैं, दो भद्रक के और एक-एक कटक, जाजपुर और पुरी के हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Covid-19 से दुनिया भर में मरने वाले की संख्या एक लाख के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button