JharkhandRanchi

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति शीघ्र करेगी राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा : सुनील सिंह

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित निवर्तवान अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुनील कुमार सिंह, सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, राकेश प्रसाद, श्यामनारायण दुबे, विधायक केदार हाजरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह उपस्थित हुई.

इसे भी पढ़ेंः नेतरहाट : जंगल वार फेयर स्कूल में 200 कांस्टेबल से 1000 रुपया लेकर दी गयी छुट्टी, दूसरे कांस्टेबल कर रहे हैं हंगामा

चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल की बात कही

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह ने बैठक के बाद कहा कि बैठक में राज्यसभा चुनाव की दृष्टि से सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. औपचारिक निर्णय हेतु अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया है.

सिंह ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति में सम्यक विचारोपरांत केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है.

इसे भी पढ़ेंः #WomenDay पर सरकार से येचुरी का सवाल- पिछले छह साल में महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं किया पेश

मर्यादाओं के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष घोषित करें विस अध्यक्ष

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर जारी गतिरोध पर सिंह ने कहा कि सदन के सफल संचालन के लिए पक्ष के साथ विपक्ष का नेता भी आवश्यक है. भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है. पार्टी ने नेता विधायक दल का चुनाव कर अध्यक्ष को विधिवत सूचित भी कर दिया है.

अब तो चुनाव आयोग ने भी जेवीएम के भाजपा में विलय की पुष्टि कर दी है. विधानसभा अध्यक्ष को शीघ्र निर्णय लेते हुए गतिरोध दूर करना चाहिये.

इसे भी पढ़ेंः होली के मौके पर थी जहर बेचने की तैयारी, 10 लाख के नकली पनीर जब्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button