Uncategorized

कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस ने प्रेस वार्ता

रांची: गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं चुनाव समिति सदस्य ऑस्कर फर्नांडिस ने एक संवाददाता सम्मलेन किया। उन्होंने कहा कि मोदी की तुलना मनमोहन सिंह से नहीं की जा सकती। मनमोहन सिंह के अर्थशास्त्र की छमता ने अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा सहित विश्व के नेताओं को प्रभावित किया है।

फर्नांडिस झारखण्ड के पहले चरण के चुनाव प्रचार में आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के जापान यात्रा के तुरत बाद जापान ने मनमोहन सिंह को बड़ा राष्ट्रीय सम्मान दिया। वे ऐसा सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इसलिए फलफूल रही है की मनमोहन सिंह के 10 साल के शासन में इसकी अच्छी नींव पड़ी है। भाजपा ने झूठा वादा करके सत्ता हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पचास हजार तकनीकी विद्यालय खोलने की योजना कांग्रेस की है। हर गाँव में तकनीकी विद्यालय खोलने की योजना है।

वार्ता में कहा गया कि झारखण्ड में कांग्रेस बहुत बेहतर प्रदर्शन करेगी। नरेंद्र मोदी केवल कांग्रेस के किए कामो का ही फीता काट रहे हैं। पार्टी सेक्युलर फ़ोर्स को इकठा रखेगी। भाजपा के हजार करोड़ के चुनावी बजट के सवाल पर कहा गया कि हमें उस लाइन पर नहीं जाना है। प्रेस वार्ता में सुबोध कान्त सहाय, अजय राय, राजीव रंजन सिन्हा आदि उपस्थित थे। – के र्इ सैम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button