
Rachi : लातेहार जिला के नेतरहाट जंगल वार फेयर स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबल अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बताया जा रहा है की डीएसपी रैंक के अधिकारियों के द्वारा करीब 200 कांस्टेबलों से 1000 रुपया लेकर उन्हें छुट्टी दी गयी. जिन्होंने रुपया नहीं दिया, उन्हें छुट्टी नहीं दी गयी. इसी को लेकर अन्य कांस्टेबल हंगामा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः #WomenDay पर सरकार से येचुरी का सवाल- पिछले छह साल में महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं किया पेश
1000 रुपया लेकर दी गयी है छुट्टी
सूत्रों से मिली जानकारी के नेतरहाट जंगल वार फेयर स्कूल में 2005 बैच के 800 से अधिक कांस्टेबल ट्रेनिंग ले रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि जिन कांस्टेबलों ने छुट्टी के लिए पांच दिन पहले ही आवेदन दिया था, उनको छुट्टी नहीं दी गयी.
जिसने रुपया दिया उनको रविवार को छुट्टी दे दी गयी. इसको लेकर अन्य कांस्टेबलों में आक्रोश है. और वे अब अपने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः 24 सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने का सपना अब तक अधूरा, लंबित है ज्रेडा में योजना
नियम के विरुद्ध दी गयी छुट्टी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेतरहाट स्थित जंगल वाल फेयर स्कूल में डीएसपी रैंक के अधिकारियों के द्वारा नियम के विरुद्ध कांस्टेबलों को छुट्टी दी गयी. जानकारी के अनुसार यहां पर करीब 800 कांस्टेबल ट्रेनिंग ले रहे हैं.
नियम के अनुसार 800 कांस्टेबलों में से 10% कांस्टेबल को ही नियमानुसार छुट्टी देने का प्रावधान है. लेकिन अधिकारियों ने नियम के विरुद्ध जाकर करीब 200 कांस्टेबल को छुट्टी दे दी.
रविवार को सवेरे-सवेरे ही जवानों को दी गयी छुट्टी
ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे अन्य कांस्टेबलों को पता नहीं चले इसके लिए ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारियों के द्वारा 200 कांस्टेबलों को रविवार की सुबह 5:00 बजे ही छुट्टी दे दी गयी.
लेकिन इसकी भनक वहां पर ट्रेनिंग ले रहे अन्य कांस्टेबलों को लग गयी. जिसके बाद सभी कांस्टेबलों ने अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः #YesBank के फाउंडर राणा कपूर को ED ने किया गिरफ्तार, चल रही जांच




