
Ranchi: इटकी थाना के गढ़गांव स्थित टीकराटोली में 7 फरवरी की रात गीता देवी उर्फ दुखनी देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर किया. गीता देवी की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गयी थी.
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अनिता देवी, शशि कुमार साहू, सुनील साहू और अमर साहू शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन, खून लगा चाकू, स्कूटी, एक खाली खोखा और एक जिन्दा गोली बरामद की है.
इसे भी पढ़ें – IAS राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विनय चौबे का सीएम का प्रधान सचिव बनने का रास्ता साफ
अवैध संबंध के कारण हुई थी हत्या
आरोपी महिला अनिता देवी के पति का मृतक महिला गीता देवी से अवैध संबंध था. इसी वजह से अनिता देवी ने अमर साहू के साथ मिल कर 40 हजार रुपये में शशि साहू को गीता की हत्या के लिए सुपारी दी थी. शशि ने 7 फरवरी की रात गीता को उसके घर से ले जाकर थोड़ी दूरी पर स्थित सरसों के खेत में गोली मार कर हत्या कर दी थी. गीता देवी के ऊपर शशि ने चाकू से वार किया था.
इसे भी पढ़ें – योगेंद्र साव और रघुवर दास के करीबी राजू साव सहित चार लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
एसआइटी का किया गया था गठन
घटना के बाद ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी लगातार मामले की जांच कर रहे थे और घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे थे.
पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली थी कि अवैध संबंध के चक्कर में गीता देवी की हत्या की गयी है. इसके बाद पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर शशि कुमार साहू को गिरफ्तार किया.
पुलिस पूछताछ में शशि साहू ने घटना में शामिल तीन अन्य लोगों के भी नाम बताये, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
इसे भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फटकार के बाद बोकारो थर्मल कार्मेल स्कूल ने दो छात्रों को परीक्षा में शामिल किया



