Jamshedpur

Jamshedpur : साइबर क्राइम गिरोह का एक और अपराधी गिरफ्तार,  21 एटीएम और  23 आइकार्ड बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के साइबर थाना की पुलिस ने रविवार को साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया. इसका नाम रितेश कुमार बताया जा रहा है. रितेश नालंदा का रहने वाला है. वह अपने तीन साथियों के साथ बिहार से जमशेदपुर साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने पहुंचा था.

जिसके बाद उसके और 2 साथी अलग-अलग इलाकों में चले गये. लेकिन रितेश पकड़ा गया.

इसे भी पढ़ेंः बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद अब 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में हेमंत सरकार

क्या-क्या बरामद हुआ

बरामद एटीएम कार्ड, आइडी व अन्य सामग्री.

पुलिस पहले पकड़ाए दो अपराधियों की निशानदेही पर बारीडीह स्थित बगुननगर में मंतोष नामक युवक को पकड़ने गई थी. मंतोष अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी पाकर पहले ही फरार हो चुका था. जब पुलिस मंतोष के घर की तलाशी ले रही थी तो वहां रितेश भी मौजूद था.

अपराधियों ने रितेश को पहचान लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने जब मंतोष और रितेश के घर की तलाशी ली, तो उसके पास से बैंक के 13 पासबुक, 21 एटीएम कार्ड, 9 चेक बुक, 12 फर्जी आधार कार्ड, 8 फर्जी वोटर कार्ड, 3 पैन कार्ड, दो मोबाइल, 3 सिम कार्ड और 140 पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किये.

इसे भी पढ़ेंः तेजी से गर्म हो रहा #Antarctic, 100 साल में समुद्र का जलस्तर तीन मीटर बढ़ेगा. विश्व के कई शहर डूबेंगे

टावर लगाने के नाम पर भी करते थे ठगी

पुलिस की गिरफ्त में अपराधी.

पूछताछ में रितेश ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को ही अपने तीन साथियों के साथ शहर में आया था. शहर पहुंचते ही तीनों अलग-अलग इलाकों में चले गये. तीनों नौकरी दिलाने और टावर लगाने के नाम पर और अलग-अलग बातों में फंसा कर लोगों से ठगी करते थे.

हालांकि पुलिस अब उन दो साथियों की तलाश कर रही हैं. अब तक साइबर पुलिस ने एक महीने में ही सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

इसे भी पढ़ेंः केंद्र सरकार #SAIL में भी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, 1000 करोड़ जुटाने की कवायद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button