HazaribaghJharkhand

मां शारदे की आराधना के बीच मना रोजबड स्कूल का स्थापना दिवस

  • रोजबड स्कूल बच्चों का भविष्य संवारने को प्रतिबद्ध : डॉ बीपी रुखैयार
  • रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना रोजबड विद्यालय का स्थापना दिवस

Hazaribagh: रोजबड स्कूल का वार्षिकोत्सव मां शारदे की आराधना के साथ भक्तिभाव और उल्लास से मनाया गया. गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बंशीधर प्रसाद रुखैयार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि रियाडा के स्वतंत्र निदेशक उदयभान नारायण सिंह,  विद्यालय के सचिव अजय कुमार सिंह, निदेशिका पिंकी सिंह, मुख्य ट्रस्टी डॉ हितेंद्र अनुपम, भाजपा नेता अनुपम सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे.

बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इसमें आयशा, निशा, संजू भारती रिद्धि, शोभा, काजल की मनमोहक प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया.

इसे भी पढ़ें – पथ निर्माण विभाग में होता रहा भष्टाचार, चुप रहे जवाबदेह पूर्व मंत्री रघुवर दास और सचिव केके सोन

जल्द ही +2 तक किया जायेगा स्कूल

निदेशक अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 17 वर्षों के स्वर्णिम सफर में रोजबड स्कूल ने कई प्रतिभावान नागरिक गढ़े. मान्यता मिलने के बाद अब स्कूल जल्द ही +2 तक विस्तारित किया जायेगा. विद्यालय संबन्धन के लिए पूरे स्कूल परिवार का उन्होंने आभार व्यक्त किया. विद्यालय के छात्रों को शारीरिक रूप से दक्ष बनाने के लिए हितेंद्र अनुपम ने ध्रुवराज सिंह को अतिप्रेरक बताया.

विशिष्ठ अतिथि उदयभान नारायण सिंह ने संस्थान के वार्षिकोत्सव को बच्चों में अनुशासन और उमंग भरने वाला बताया.

मुख्य अतिथि ने ज्ञान दान को सबसे बड़ा दान बताया. सपनों के कैनवास में रंग भरना है तो इंसान को शिक्षित होना जरूरी है. कम संसाधन में विद्यालय खुला और आज एक बड़े फलक पर दस्तक दे रहा है. रोजबड स्कूल बच्चों का भविष्य संवारने को प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें – छात्रा के गर्भवती होने के मामले पर सीएम ने लिया संज्ञान, मंत्री मिथलेश ठाकुर को दिया जांच का निर्देश

अतिथियों के संबोधन के उपरान्त बच्चों ने गीत संगीत नृत्य और नाट्य मंचन से उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और गुदगुदाया भी.

मंच संचालन शिक्षक अशोक कुमार तथा विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या अन्नपूर्णा ने किया.

कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक विभोर हो तालिया बजाते रहे.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमनदीप, पप्पू कुमार, अशोक कुमार, किरण कुमारी, शुष्मा कुमारी, अर्चना सिंह, रश्मि अम्बष्ठा, राकेश रौशन, श्रीमती सुनीता, आस्था भट्ट, शाहीन परवीन, अभय कुमार सिंह, श्रवण महतो, नागेश्वर कुमार और रौशन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

इसे भी पढ़ें – आप दिल्ली की क्रोनोलॉजी समझ लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button