
Dhanbad : सेल की तासरा परियोजना के लिए चिह्नित जमीन पर नगर निगम की ओर से आधुनिक बाजार और शेड निर्माण का विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं.
इस निर्माण के विरोध में गुरुवार को वार्ड नंबर 53 के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और नगर निगम के विरोध में नारेबाजी की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम मनमाने ढंग से सेल की जमीन पर आधुनिक बाजार का निर्माण कर रहा है.
उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर नगर निगम आधुनिक बाजार का निर्माण कर रहा है, वह जमीन भी सेल की है. सेल इस पर आपत्ति भी जता चुका है इसके बावजूद नगर निगम मनमानी कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : 31 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे राज्य के दस लाख बैंक कर्मी, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
कभी भी हो सकता है हादसा
प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम सेल की जमीन पर आधुनिक बाजार का निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग कर रहा है.
उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर अभी आधुनिक बाजार का निर्माण किया जा रहा है उसके नीचे कभी कोयले की खदान हुआ करती थी. यह क्षेत्र भू धंसान वाला क्षेत्र है.
यहां पर आधुनिक बाजार का निर्माण होने से लोगों की जान कभी भी संकट में पड़ सकती है. यहां कभी भी हादसा हो सकता है.
नगर निगम इन सब बातों की परवाह किये बगैर मनमाने ढंग से आधुनिक बाजार और शेड का निर्माण कर रहा है, जिसे हमलोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने नेता प्रतिपक्ष रहते रघुवर दास और IAS राहुल पुरवार पर जो आरोप लगाये, वो सही निकले, अब हो कार्रवाईः सरयू राय
जहां अभी लग रहा है बाजार, वहीं बने आधुनिक बाजार
प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों ने कहा कि यह जमीन सेल की महत्वाकांक्षी तासरा परियोजना के लिए चिह्नित की गयी है.
चिह्नित जमीन पूर्व में बीसीसीएल के स्वामित्व में थी लेकिन केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर सेल प्रबंधन को यह निर्देशित किया था कि वर्ष 2002 में बीसीसीएल और सेल प्रबंधन द्वारा किये गये एग्रीमेंट के तहत सेल प्रबंधन बीसीसीएल को एक करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान करे.
इसके बाद सेल प्रबंधन ने उस जमीन के बदले एक करोड़ 37 लाख रुपये का भुगतान बीसीसीएल को कर दिया था.
विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि 40 वर्षों से जिस स्थान पर बाजार लग रहा है, उस स्थान पर ही आधुनिक बजार का निर्माण हो.
इसे भी पढ़ें : पथ निर्माण विभाग में होता रहा भष्टाचार, चुप रहे जवाबदेह पूर्व मंत्री रघुवर दास और सचिव केके सोन




