JharkhandRanchi

छात्रा के गर्भवती होने के मामले पर सीएम ने लिया संज्ञान, मंत्री मिथलेश ठाकुर को दिया जांच का निर्देश

  • गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रा हुई थी गर्भवती

Ranchi : गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले पर उचित जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है. उन्होंने पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सौंपी है.

मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही विभागीय मंत्री ने विद्यालय का दौरा किया और पूरे मामले की जानकारी ली. मिथिलेश ठाकुर गढ़वा के विधायक हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने उन्हें जांच का जिम्मा सौंपा है.

इसे भी पढ़ें –पथ निर्माण विभाग में होता रहा भष्टाचार, चुप रहे जवाबदेह पूर्व मंत्री रघुवर दास और सचिव केके सोन

छात्रा के गर्भवती होने की डीईओ ने भी की थी पुष्टि

गढ़वा जिलांतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नौवीं क्लास की छात्रा के गर्भवती होने की खबर दो दिन दिन पहले मिली थी. उसके बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. मामला प्रकाश में आने के बाद अलग-अलग स्तर पर जांच भी शुरू की गयी.

छात्रा के गर्भवती होने की बात को जिला के डीईओ रामप्रसाद मंडल ने भी पुष्टि की थी. गौरतलब है कि पिछले माह 21 दिसंबर को भी मझिआंव प्रखंड में इससे जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया था. मामले में पुष्टि हुई थी कि क्षेत्र के एक सरकारी आवासीय विद्यालय के आठवीं की छात्रा मां बनी थी.

इसे भी पढ़ें –हेमंत ने नेता प्रतिपक्ष रहते रघुवर दास पर जो आरोप लगाये, वो सही निकले, अब हो कार्रवाईः सरयू राय

पीड़िता का चचेरा भाई आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम के निर्देश के बाद मिथलेश ठाकुर गुरुवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उधर छात्रा के पिता ने मामले को लेकर थाने में एक शिकायत दर्ज किया है.

इसके बाद पुलिस ने मामले में पीड़िता के चचेरे भाई को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि छात्रा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा है. वहीं घटना के सामने आने के बाद से ही छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें – बकोरिया कांड: मृतक के परिजन CM से मिले, कहा- जांच को लटका रही CBI, हमें ही करती है परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button