
- गुरुवार देर शाम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखी मांग
- शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे शपथ ग्रहण करने का राज्यपाल से मिला था समय
Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव में सात लोगों की हत्या की घटना से मर्माहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को फिलहाल टालने का आग्रह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से किया है.
इस संदर्भ में गुरुवार देर शाम उन्होंने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी. मुलाकात में उन्होंने अपनी सरकार के अन्य मंत्रियों के शपथ को लेकर समय मांगा था.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे का समय तय किया था. राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री चाईबासा चले गये थे. देर शाम के लौटने के बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर वहां की वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया.
साथ ही मांग की कि ऐसे समय में उनके उनके मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाये.
इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur: बिना बोर्ड लगाये निजी मकान में चल रहा तहसील कार्यालय, पंजी-2 व खतियान से की जाती है छेड़छाड़
मुख्यमंत्री पहुचे थे चाईबासा
गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाईबासा में घटी घटना को लेकर पीड़ितों के गांव पहुंचकर वे सीधे मृतकों के आश्रितों के पास पहुंचे थे. उनके पास जमीन पर बैठकर इस निर्मम घटना की जानकारी ली.
हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार इस विपदा की घड़ी में उनके साथ है. हम हर सम्भव सहायता देंगे. मुख्यमंत्री ने जिले के डीसी अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा को परिवारों की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था.
मृतकों के परिवारों से मिलने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के जान माल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी.
इसे भी पढ़ें : #Lohardaga: कर्फ्यू के बाद सीआरपीएफ तैनात, स्थिति तनावपूर्ण





Great watch, exactly as described. Many people thought I paid much more for this watch.