JamshedpurJharkhand

#SaryuRoy ने भारतीय जन मोर्चा का गठन किया, कहा-विकास के लिए काम करेगा संगठन

Jamshedpur: पूर्वी जमशेदपुर से विधायक सरयू राय ने भारतीय जन मोर्चा नाम के संगठन का गठन करने की घोषणा की. राय का कहना है कि फिलहाल ये मोर्चा राजनीतिक होने के बजाये एक संगठन के तौर पर काम करेगा जिसका विस्तार भविष्य में किया जायेगा.

मोर्चा का संयोजक राम नरायण शर्मा को बनाया गया है. इसके अलावा सरयू राय ने दो सदस्य भी नियुक्त किये हैं. पूर्वी जमशेदपुर से अजय कुमार सदस्य होंगे तो पश्चिमी जमशेदपुर के सदस्य मुकुल मिश्रा होंगे जिन्हें आजसू से चुनाव लड़ चुके बृजेश सिंह का सहयोग मिलेगा.

मोर्चा का गठन करते हुए सरयु राय ने कहा कि फिलहाल इसे राजनीतिक पार्टी कहना सही नहीं है. ये एक संगठन है जो पहले जनता के लिए काम करेगा. भयमुक्त वातवरण तैयार करने का काम करेगा लेकिन भविष्य में ताकत बढ़ने पर नया रुप दिये जाने की भी योजना है.

इसे भी पढ़ें : #Big_Tragedy  नगर विकास विभाग में दो सालों से लटकी है कनीय अभियंताओं की नियुक्ति

क्या है योजना

सरयू राय ने कहा कि भारतीय जन मोर्चा (बीजेएम) का काम मुख्य रूप से विकास का काम करना होगा. इलाकों का सर्वे कर मोर्चा रुपरेखा तैयार करेगी, फिर उसको धरातल पर उतारने का काम होगा.

राय ने ये भी कहा कि सभी इलाकों में इकाई जायेगी जिसका काम ब्लुप्रिंट तैयार करना होगा. सभी इकाई के लिए प्रभारी भी धीरे-धीरे नियुक्त किये जायेंगे. इसके अलावा युवा मोर्चा और महिला विंग भी तैयार करने की योजना है.

इसे भी पढ़ें : आरोप : एस्सेल इंफ्रा के कर्मचारियों को #RMC में मर्ज कराने के लिए अधिकारियों ने ली रिश्वत

बस्तियों के लिए अलग इकाई

सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर में बस्तियों को लेकर भारी विवाद है. जिसे समय-समय पर राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं.

उनकी मंशा है कि मोर्चा बस्तियों के हक के लिए खड़ी तो होगी ही लेकिन काम बढ़ने पर बस्तियों के हक के लिए अलग से एक इकाई का ही निर्माण कर दिया जायेगा जो केवल बस्तियों के विकास में अपना योगदान देगी.

इसे भी पढ़ें : #RanchiUniversity: 12 लाख में जिम बनवाया, पर नहीं खोज पा रहे इंस्ट्रक्टर, दो सालों से पड़ा है बेकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button