
Giridih : गिरिडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज-खेताडाबर मेन रोड में रविवार की दोपहर अज्ञात शव मिला. शव एक झाड़ी के समीप मिला, जिस प्रकार शव पाया गया, उसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या गला रेतकर की गयी है.
हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पीरटांड थाना पुलिस ने मृतक के शव को सोशल मीडिया में वायरल कर पता लगाने में जुटी हुई है कि मृतक आखिर कहां का रहने वाला था. इधर शव मिलने की चर्चा पालगंज में फैलने के बाद लोगों की भीड़ लग गयी.
क्योंकि पालगंज-खेताडाबर के जिस मेन रोड में शव मिला, वह रास्ता काफी व्यस्त इलाका है.
इसे भी पढ़ेंः #Garhwa: अस्तबल नुमा हॉस्पिटल में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, प्रशासन ने छापामारी कर सील किया
दोपहर में मिली सूचना
पालगंज से गिरिडीह-डुमरी रोड का एकमात्र रास्ता यही है. लिहाजा, मेन रोड में मिले शव को लेकर चर्चा भी काफी हुई. अज्ञात व्यक्ति के शव को दोपहर करीब एक बजे देखा गया.
इस बीच जानकारी मिलने के बाद डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह के साथ पीरटांड थाना प्रभारी भी घटनास्थल पहुंचे, और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ेंः दीपिका, राजेंद्र और बन्ना होंगे हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री!
वाहन में हुई हत्या
पीरटांड थाना पुलिस अब यह मान कर चल रही है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या किसी चार पहिया वाहन में करने के बाद शव को खेताडाबर-पालगंज के मेनरोड में फेंक कर फरार हो गया.
वैसे शव मिलने के बाद अब चर्चा इस बात को लेकर भी है कि आखिर इतने व्यस्त रोड में शव को फेंकने के दौरान किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी? बहरहाल, शव मिलने के बाद हैरान-परेशान पीरटांड थाना पुलिस अब मृतक के पहचान में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं, हर तीसरे दिन हो रहा रेप और आपसी विवाद में हत्या




