Bokaro

#CCL गोविंदपुर परियोजना में हथियारबंद अपराधियों का तांडवः कॉपर तार लूटे, कर्मचारियों से मारपीट

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सीसीएल कथारा के गोविंदपुर परियोजना में अपराधियों ने तांडव मचाया. सोमवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे दो दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने परियोजना स्थित बिजली सब स्टेशन पर धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया.

इसे भी पढ़ेंःNEWSWING EXCLUSIVE: ढुल्लू से रंगदारी मांगने वाले ने किया मानहानि मुकदमा, कहा – मेरी 10 करोड़ की संपत्ति हड़प ली

अपराधियों द्वारा की गयी तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर

सभी अपराधकर्मी लाठी,डंडा,फरसा,तलवार एवं देशी कट्टा से लैश थे. अपराधियों ने परियोजना स्थित बिजली सब स्टेशन पर काम कर रहे कामगारों एवं प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को एक कमरे में बंदकर दिया. इस दौरान अपराधियों ने कुछेक के साथ मारपीट भी की. वहीं करीब छह लोगों के मोबाइल फोन भी छीन लिये.

घटना के बाद मामले की जानकारी लेते अधिकारी

कामगारों को कमरे में बंद करने के बाद अपराधियों ने बिजली सब स्टेशन में अंडरग्राउंड माइंस को चलाने के लिए लगाये गये 300 केवी के ट्रांसफार्मर को काटकर नीचे गिरा दिया. और ट्रांसफार्मर का सारा तेल जमीन पर गिराकर उसमें लगाये गये सारे कॉपर के तार को खोल लिया. पूरी घटना को अपराधियों ने साढ़े तीन घंटे तक इत्मीनान से अंजाम देने के बाद लगभग चार बजे सुबह फरार हो गये.

इसे भी पढ़ेंःकमलेश दुबे हत्याकांड: 5 दिन में अपराधी को गिरफ्तार करने का पुलिस ने किया था दावा, फेल

घटना की जानकारी लेते अधिकारी

अपराधियों के जाने के बाद कामगारों ने एकदूसरे की मदद से घटना की सूचना परियोजना के पीओ कुमार सौरभ समेत अन्य को दी.

वहीं मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पाकर सीसीएल कथारा एरिया के जीएम एमके पंजाबी समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. स्थानीय थाना ने भी मामले की जानकारी ली और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही.

इधर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से परियोजना के दो,तीन एवं पांच,छह नंबर भूमिगत खदान से कोयले के उत्पादन का काम ठप हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad: आकाशकिनारी कोलियरी कांटाघर में हुई बमबाजी मामले में MLA ढुल्लू के चार समर्थक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button