Education & CareerJharkhandRanchi

#CBSE बोर्ड परीक्षा में डिजिटल घड़ी पहने परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश, 75 फीसदी अटेंडेंस भी जरूरी

Ranchi: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने के महीने भर पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई निर्देश जारी किये हैं.

सीबीएसइ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय से सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वैसे परीक्षार्थी जो डिजिटल घड़ी पहन कर आयें, उन्हें परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाये. या डिजिटल घड़ी स्टोर रूम में रखवा ली जाये.

इससे पूर्व से ही सीबीएसइ ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन को प्रतिबंधित कर रखा है. डिजिटल घड़ी भी फोन युक्त हो इसकी आशंका को देखते हुए बोर्ड की ओर से ये सख्त कदम उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें : रघुवर सरकार ने भ्रष्टाचार करने की नीयत से ही विकास कार्यक्रम चलायाः सरयू

साधारण घड़ी पर प्रतिबंध नहीं

वैसे बोर्ड ने कहा है कि जो साधारण घड़ी पहनकर परीक्षा देने आये उन्हें रोका न जाये.

बोर्ड ने कहा कि 15 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्रों पर बोर्ड के निदेर्शों को देखते हुये छात्रों की जांच पहले की तरह ही होगी लेकिन इस साल घड़ी की सघन जांच के बाद ही छात्र को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जायेगी.

इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि जिस छात्र की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी, उसका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा. इसके लिए सभी स्कूलों को उपस्थिति का विवरण बोर्ड को भेजना होगा.

बोर्ड की ओर से होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले से ही पाबंदी है. इसी को देखते हुए इस नियम को बोर्ड परीक्षा में लागू करने की योजना सीबीएसइ ने बनायी है.

इसे भी पढ़ें : कंबल घोटालाः IAS मंजूनाथ भजंत्री ने जब कार्रवाई शुरू की तो रघुवर सरकार ने उन्हें परेशान कर तबादला कर दिया

दीवार घड़ी लगेगी

बोर्ड ने जहां एक तरफ छात्रों पर सख्ती की है वहीं स्कूलों को विकल्प भी दिये हैं.

छात्रों को परीक्षा के दौरान समय पता चलता रहे इसके लिए बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी परीक्षा कक्ष में सामने की दीवार घड़ी लगायी जाये.

साथ ही प्रत्येक एक घंटे पर बेल भी बजायी जाये ताकि छात्रों को समय का अनुमान रहे.

इसे भी पढ़ें : सालों से रोरो क्षेत्र में पड़े हैं एस्बेटस के अवशेष, नहीं हटाने पर एस्बेस्टॉसिस के शिकार हो सकते हैं ग्रामीण  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button