Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सीजीपीसी की बैठक में हंगामा, भगवान सिंह ने बैठक का किया विरोध, कुर्सी फेंका फेकी में एक पुलिस कर्मी घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में आगामी नगर कीर्तन और कमिटी के चुनाव को लेकर बैठक की गई. बैठक के दौरान मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह के समर्थकों ने विरोध प्रकट करते हुए जमकर हंगामा किया. मौके पर कुर्सियां भी फेंकी गई. सूचना पाकर साकची पुलिस और क्यूआरटी की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मामले को लेकर भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि गुरमुख सिंह मुखे खुद से कमिटी को निरस्त कर आने वाले नगर कीर्तन को खुद से करना चाहते है ताकि बाद में होने वाले चुनाव में उन्हें वोट मिल सके. इसी को लेकर आज बैठक भी की. उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन को अकाली दल द्वारा निकला जाए. जहां तक हंगामे की बात है तो उनके समथकों ने हंगामा किया जिसे उन्होंने शांत कराया. वहीं मामले को लेकर मुखे ने कहा कि अकाली दल द्वारा निकालने पर रोक लग गई है जिसके बाद नगर कीर्तन निकालने और चुनाव को लेकर बैठक हो रही है. बैठक में भगवान सिंह कुछ बाहरी लोगों को भी लेकर आ गए और हंगामा करने लगे जिस कारण बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को पटना साहब में बैठक होगी, बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा उसके बाद 23 अक्टूबर को सीजीपीसी बैठक करेगी.

 

Related Articles

Back to top button