
Vardhamaan: वर्धमान जिले के मेमारी ब्लाक नं. में आयोजित किसान मेले में पर्यावरण रक्षा का एक अच्छा नुस्खा खोज निकाला गया है. यहां के एक स्टॉल में गिव एंड टेक पॉलिसी के तहत बहुत ही खूबसूरत व्यवस्था देखने को मिली.
यहां 3 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बदले में एक किलो एवं डेढ़ किलो प्लास्टिक के बदले आधा किलो प्याज दिया जा रहा था. गौरतलब है कि पूर्व वर्धमान ज़िले के मेमारी एक नं. ब्लॉक में कृषक मेले का आयोजन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – एग्जिट पोल बता रहे- झारखंड में अबकी बार नहीं होगी बहुमत की सरकार
तीन किलो सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले एक किलो प्याज
यहां पल्ला रोड पल्ली मंगल समिति के सदस्य भी पहुंचे हुए हैं. इस संस्थान के युवक सभी से आग्रह कर रहे थे तीन किलो सिंगल यूज प्लास्टिक ले आओ और एक किलो प्याज ले जाओ, डेढ़ किलो सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक ले आओ आधा किलो प्याज ले जाओ.
आज जब प्याज की कीमतें 110 से 120 रुपये प्रति किलो हो तो ऐसे समय में रद्दी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के बदले कोई 120 रुपये महंगा प्याज दे रहा हो तो आश्चर्य होना लाजिमी है. पर पल्ला रोड पल्ली के सदस्य कृषक मेले में कुछ इसी तरह स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे थे.
आज मेले का अंतिम दिन था. पल्ला रोड पल्ली के स्टॉल लोगों की भीड़ देखने को मिली जो तीन किलो प्लास्टिक के बदले एक किलो प्याज ले जा रहे थे. पल्ला रोड पल्लीमंगल समिति के सदस्यों ने बताया कि प्लास्टिक हानिकारक पदार्थ है.
हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग को बंद करना पड़ेगा नहीं तो समाज में पदूषण फैलेगा और यह प्रकृति नष्ट हो जायेगी. यही संदेश देने के लिए हमने यह अनोखी सोच के तहत लोगों से प्लास्टिक के बदले प्याज लिया.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: पांचवें चरण की 16 सीटों पर 71.17 प्रतिशत मतदान



