
Jamshedpur: भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रघुवर सरकार की ताऱीफ करते हुए कहा कि रघुवर सरकार बधाई की पात्र है जिसने एक दिन में लाखों नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाया, जो लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ.
वहीं जेएमएम सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने एक दिन में 16 रजिस्ट्री का अनूठा रिकार्ड बनाया है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि हेमंत ने इसके लिए आदिवासियों और गरीबों की जमीन हड़प ली.
CNT-SPT एक्ट की धज्जियां उड़ा कर कई को बेघर कर दिया. कांग्रेस समेत महागठबंधन पर बरसते हुए कहा कि भाजपा की सरकार और गठबंधन की सरकार में सबसे बड़ा अंतर स्थिरता का है.
जनता ने हमें मौका दिया तो हमने स्थिर सरकार दी, उसी का नतीजा है कि राज्य ने हर फ्रंट पर तरक्की की. डबल इंजन की सरकार का फायदा यही हुआ है कि केंद्र की योजनाओं में और इजाफा कर रघुवर सरकार ने राज्य के विकास में अपना योगदान दिया.
उज्ज्वला गैस योजना, एक रुपये में महिलाओं के लिए 50 लाख तक की रजिस्ट्री जैसे कई उदाहरण हैं. जबकि कांग्रेस-जेएमएम ने राज्य में हमेशा अस्थिऱ सरकार दिया है. जिससे भ्रष्टाचार और घोटाले को बढ़ावा मिला है. मधु कोड़ा की सरकार इसका प्रमुख उदाहरण है.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : पप्पू यादव ने कहा, सरयू राय ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की है, जो दिल्ली तक पहुंचेगी
भाजपा ‘विकासगाड़ी’, कांग्रेस ‘बेलगाड़ी’
बेल पर रिहा हुए देश के पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिंदबरम को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस में एक भी नेता नहीं बचा है, जो बिना बेल के रिहा हुआ हो. कांग्रेस के बिना बेल के एक नेता का नाम बताने को कहूं तो शायद आपके जहन में एक भी नाम न आये.
बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा की सोनिया-राहुल से लेकर कांग्रेसी नेताओं की पूरी लिस्ट है, जो बेल पर हैं. हमारी सरकार विकासगाड़ी है, जबकि कांग्रेस की बेलगाड़ी. बेलगाड़ी की परिभाषा समझाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा खेमा एक खास क्लब बन गया है जिसका नाम ‘OOBC” यानी आउट ऑन बेल क्लब है. इस क्लब में पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection खूंटी सीट: बीजेपी उम्मीदवार ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ की राह में कई रोड़े



