Uncategorized

झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का दल गुजरात भ्रमण पर निकला

रांची: झारखण्ड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गुजरात के लिए रवाना हो गया। अहमदाबाद स्थित नरोड़ा औद्योगिक क्षेत्रों एवं राजकोट, वदोदरा औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण एवं वहां पर स्थित कल-करखानों का नये टेक्नोलोजी का अवलोकन करेंगे। दल में अरूण कुमार खेमका, रंजीत टिबड़ेवाल, चंद्रकांत रायपत, शरद पोद्दार, अंजय पचेरीवाल, रणधीर शर्मा, अलोक अग्रवाल, रवि टिबड़ेवाल, सुनील जायसवाल, युगल किशोर प्रसाद, पी आर उपाध्याय, एच एन सौंधी, प्रवीण झा, केशव छवछरिया, पवन कनौज, निलेश जालान, गणेश अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल आदि शामिल है।

गुजरात में प्रतिनिधिमंडल आठ दिनों तक भ्रमण कर नई औद्योगिक तकनीकी एवं नये उद्योगों को संम्भावनाओं को तलाशेगा एवं कोशिश करेगे कि इसे अपने उद्यम में लागू करे। इसके बाद राजकोट, मुरदी, धुलेरा के औद्योगिक क्षेत्रों का भी भ्रमण करेगे।

इस दरभ्यान (Entrepreneurs Development Institute) अहमदाबाद के तत्वाधान मे वहां के उद्योग संघो के साथ भी बैठकों का आयोजन किया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेसिया के अध्यक्ष श्री अरूण कुमार खेमका कर रहे है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों दिनांक 22.01.2014 को भ्रमण करके वापस रांची लौटेंगे। यह जानकारी जेसिया के मानद सचिव योगेन्द्र कुमार ओझा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button