Sports

#ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर वन बल्लेबाज बने कोहली, स्टीव स्मिथ को पछाड़ा

New Delhi: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार आया. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया.

आइसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है. इस लिस्ट में टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली 928 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. स्टीव स्मिथ 923 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गये हैं.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: पीएम मोदी के चुनावी भाषण से जमशेदपुर के ज्वलंत मुद्दे गायब, जानिए कौन से हैं वो मुद्दे

चेतेश्वर चौथे और रहाणे छठे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया के ही मार्कस लाबुशाने पहली बार टॉप-10 में पहुंचे हैं और वह 8वें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं. विराट कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी इस लिस्ट में शामिल हैं. भारत के चेतेश्वर पुजारा 791 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर हैं. वहीं अंजिक्स रहाणे 759 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 877 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं.

गेंदबाजों में पेसर जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 9वें नंबर पर हैं. पैट कमिंस नंबर 1 पर और कागिसो रबाडा नंबर-2 पर बरकरार हैं.

स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके और इसका असर रैंकिंग पर भी पड़ा. स्मिथ ने ब्रिसबेन टेस्ट में केवल 4 रन बनाये जबकि ऐडिलेड टेस्ट में वह 36 रन ही बना सके. वहीं, विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गये पिंक बॉल टेस्ट मैच में 136 रन की शतकीय पारी खेली थी. हालांकि सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वह शून्य पर आउट हो गये थे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के वो दो ऐसे परिवार: जिसने खुद, फिर पत्नी और इस बार अपनी लाडली को बनाया है उम्मीदवार

बॉल टैंपरिंग के कारण एक साल का बैन झेलने वाले स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट में नंबर-1 बने थे.

पाकिस्तान के खिलाफ ऐडिलेड में पिंक बॉल से खेले गये डे-नाइट टेस्ट मैच में 335 रन की नाबाद पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को 12 स्थान का बड़ा फायदा हुआ है. वह अब पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

वहीं, इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन की दोहरी शतकीय पारी खेलने के बाद टॉप-10 में शामिल हो गये. जो रूट 7वें स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ें – #RapeAccused भगोड़े #Nityananda ने इक्वाडोर में आइलैंड खरीदा,  हिंदू देश घोषित कर नाम रखा कैलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button