Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रुपया मिलने का सिलसिला जारी है. इसी दौरान गुरुवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के डोरिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान जमशेदपुर नंबर की डिजायर कार से बहरीन, यूरोप, इंडोनेशिया, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, फ्रांस और यूनाइटेड स्टेट की विदेशी करेंसी को पुलिस ने किया जप्त किया है.
बरामद हुए 9 देशों की विदेशी करेंसी की कीमत भारतीय रुपये के मूल्य से 21 लाख रुपया से अधिक हैं. विदेशी करेंसी बरामद होने के बाद मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- क्यों न बने चुनावी मुद्दा: बहुमत की सरकार में पारा शिक्षकों ने पदयात्रा की-लाठी भी खायी, नहीं निकला ठोस हल
जमशेदपुर से रांची जा रही थी कार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति के स्विफ्ट डिजायर कार से 9 देशों की विदेशी करेंसी बरामदगी हुई है वह जमशेदपुर का रहने वाला है.
वह जमशेदपुर से अपनी कार से रांची की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने वाहन तलाशी ली तो उसके पास से विदेशी करेंसी बरामद हुए. विदेशी करेंसी बरामद होने के बाद पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि यह करेंसी यूनीमनी फाइनेंशियल सर्विस के हैं.
इसे भी पढ़ें- गोडसे को ‘देशभक्त’ कहना प्रज्ञा ठाकुर को पड़ा महंगाः डिफेंस कमेटी से बाहर, BJP संसदीय दल की बैठक से भी निष्कासित
पहले चरण से पहले करीब आठ करोड़ 50 लाख बरामद
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है. किसी के लिए भी 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने पर रोक लगायी गयी है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में वाहन चेकिंग हो रही है, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक नकदी को जब्त किया जा रहा है. इसके लिए चौक-चौराहों पर एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) तैनात किये गये हैं.
पहले चरण के मतदान के पहले अब तक करीब आठ करोड़ 50 लाख रुपये बरामद किये गये हैं. सिर्फ पिछले सात दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किये गये हैं.
लोकसभा चुनाव के वक्त आचार संहिता लगने से चुनाव संपन्न होने तक 7 करोड़ 50 लाख रुपये जब्त किये गये थे.
इसे भी पढ़ें- #Jamshedpur: सरायकेला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं
तय सीमा से अधिक नकद लेकर चलने पर रोक
झारखंड में 30 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है. राज्य में तय सीमा से अधिक नकद लेकर चलने पर रोक है.
राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को, तीसरे, चौथे और 5वें चरण के मतदान क्रमश: 12, 16 और 19 दिसंबर को होंगे. मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.




