Jamshedpur

#Jamshedpur: सरायकेला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Jamshedpur: सरायकेला के कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ के पीछे सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गुरुवार को दोनों ओर से हुई गोलीबारी में भाकपा माओवादी के एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान जारी है. बताया जा रहा है महाराजा प्रमाणिक का दस्ता के मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए सरायकेला एसपी ने कहा कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है.

इसे भी पढ़ेंःगोडसे को ‘देशभक्त’ कहना प्रज्ञा ठाकुर को पड़ा महंगाः डिफेंस कमेटी से बाहर, BJP संसदीय दल की बैठक से भी निष्कासित

हालांकि इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ के क्षेत्र में गुरुवार को झारखंड जगुआर और कोबरा जवान के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

इसी दौरान सुरक्षा बल को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया है. बताया जा रहा है कि कई अन्य नक्सलियों को गोली लगी है.

सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जंगल में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.नक्सली महाराजा प्रमाणिक के दस्ते और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है.

दोनों ओर से काफी देर गोलीबारी हुई, लेकिन घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि कुचाई थाना क्षेत्र के रायसिंदरी पहाड़ के क्षेत्र नक्सली महाराजा प्रमाणिक का दस्ता सक्रिय है, इसी सूचना पर सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःक्यों न बने चुनावी मुद्दा: बहुमत की सरकार में पारा शिक्षकों ने पदयात्रा की-लाठी भी खायी, नहीं निकला ठोस हल

Related Articles

Back to top button