
Ranchi : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक पहले छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रघुवर सरकार पर जम कर बरसे.
बीजेपी के पांच सालों में किये वादों को केवल एक जुमला बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे देख कर ही उनके सहयोगी दल अब उनका साथ छोड़ रहे हैं.
हरियाणा और महाराष्ट्र के आये नतीजे यह बता रहे हैं कि देश का मूड पूरी तरह से बदल रहा है. पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भूपेश बघेल ने कहा कि रघुवर सरकार की किसी भी क्षेत्र में सरकार की उपलब्धि नहीं गिनायी जा सकती.
मोमेंटम झारखंड के लोगो उड़ते हाथी की बात करते हुए कहा कि ऐसा केवल रघुवर सरकार में ही हो सकता है. अभी तक लोगों ने हाथी को चलते या तैरते ही देखा है. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी आरपीएन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – #Jamshedpur: 25 सालों से विधायक हैं सीएम रघुवर दास फिर भी क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए कोई स्पोर्टिंग सुविधा नहीं
डिवाइड एंड डिस्ट्रॉय पर फोकस कर रही बीजेपी
बीजेपी के चुनावी मेनिफेस्टो की बात करते हुए छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बीजेपी ने जितने भी वायदे किये हैं सभी के सभी जुमले ही हैं.
पार्टी ने मैनिफेस्टो में एनआरसी लागू करने की बात कही है. ऐसा कर बीजेपी अपने रूल डिवाइड एंड डिस्ट्रॉय पर फोकस कर रही है. रघुवर सरकार के दौरान पिछले पांच वर्षों में राज्य की जो स्थिति हुई है, उस पर मैनिफेस्टो में बात होना चाहिए.
इसमें भुखमरी, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं की दशा प्रमुखता से शामिल है. लेकिन इस पर बात न कर बीजेपी एक बार फिर किसी अन्य मुद्दें पर लोगों को भटकाने का काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें – क्यों न बने चुनावी मुद्दा: बहुमत की सरकार में पारा शिक्षकों ने पदयात्रा की-लाठी भी खायी, नहीं निकला ठोस हल
बीजेपी गठबंधन का क्या हाल है उस पर सवाल क्यों नहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी के साथियों में भगदड़ मची हुई है. इनके खुद के मंत्री सरयू राय भी मुख्यमंत्री ऱघुवर दास के खिलाफ चुनावी मैदान में है. बीजेपी के साथ न आजसू है और न लोजपा. यहां तक कि बिहार में उसकी सहयोगी पार्टी जदयू भी विरोध कर रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले पांच सालों में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है. देश में बैंक बंद हो रहे हैं और यहां लैंड बैंक बनाया जा रहा है.
राज्य के विकास, उसकी उन्नति पर बीजेपी को बिलकुल भी ध्यान नहीं है. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनेगी. इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने जेएमएम और आरजेडी के साथ कांग्रेस के बने गठबंधन पर उठ रहे सवालों पर भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखा. कहा कि विपक्षी गठबंधऩ की जगह बीजेपी गठबंधन का क्या हाल है, उस पर सवाल कम उठते हैं.
इसे भी पढ़ें – #SoniaGandhi ने संसदीय दल की बैठक में कहा, #Maharashtra में लोकतंत्र को खत्म करने का बेशर्म प्रयास किया गया



