
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है. इसमें तीन नाम उम्मीदवारों के नाम है. इसमें तोरपा से विधायक रहे पौलुस सुरीन और चक्रधरपुर से विधायक रहे शशिभूषण सामड को पर पार्टी ने भरोसा नहीं दिखाया और दोनों का टिकट काट दिया.
इसे भी पढ़ें – सरयू राय ने जमशेदपुर प. के साथ-साथ रघुवर के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पू. का भी नामांकन पत्र खरीदा, बढ़ेगी CM की मुश्किलें
तोरपा से सुदीप गुड़िया और चक्रधरपुर से सुखराम मैदान में
पार्टी ने तोरपा से सुदीप गुड़िया को उम्मीदवार बनाया है. वहीं चक्रधरपुर से सुखराम उरांव को चुनाव मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा जुगसलाई से मंगल कालिंदी को प्रत्याशी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection बंधु तिर्की ने झाविमो से और राजा पीटर ने निर्दलीय किया नामांकन, दोनों जेल से लड़ेंगे चुनाव



