DhanbadJharkhand Vidhansabha Election

संजीव सिंह के वकील ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- जेल में झरिया विधायक को किया जा रहा है प्रताड़ित

Dhanbad : जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को दी जा रही है मानसिक प्रताड़ना. उक्त बातें विधायक संजीव सिंह के वकील जावेद खान ने आज प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने बताया कि विगत आठ तारीख की मध्य रात्रि में एक पुलिस दल जेल में जांच करने के लिए पहुंचा था. इस दल ने संजीव सिंह के सेल में जाकर उन्हें विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया. और उन्हें कहा गया कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा.

इसे भी पढ़ेंः #Jharkhand : 37 हजार पदों पर नियुक्ति की रिक्तियां हुई थीं तैयार, गिने-चुने विभागों में ही पूरी हो पायी प्रक्रिया

पुलिस की वर्दी पहनकर बाहर के लोग आये थे जेल  के अंदर

वकील ने बताया कि संजीव सिंह ने उन्हें बताया है कि जो पुलिस पदाधिकारी आये थे, उसमें से एक पुलिस पदाधिकारी थे. लेकिन उसके बाद जो पुलिस पदाधिकारी थे, वे उन्हें पुलिस बल के लोग नहीं लग रहे थे. बल्कि आउटसाइडर लग रहे थे. जिन्हें पुलिस की वर्दी पहना कर जेल में प्रवेश कराया गया था. इन लोगों द्वारा संजीव सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection चुनावी मोड में चेंबर ऑफ कॉमर्स, रांची से पवन शर्मा और गोड्डा से प्रीतम गढ़िया होंगे प्रत्याशी

जेल सुपरिटेंडेंट से तीन दिनों के अंदर मांगा गया जवाब

इस मामले को लेकर वकील के द्वारा न्यायालय में एक मामला दायर किया गया है. और कहा गया कि अगर जेल सुपरिटेंडेंट तीन दिन के अंदर इसका जवाब नहीं देते हैं तो यह मामला न्यायालय के अधीन होगा. न्यायालय से इसकी सुनवाई की मांग की जायेगी.

मालूम हो कि झरिया विधायक संजीव सिंह नीरज सिंह हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद हैं. जेल में होने के कारण उन्होंने कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने उन्हें सशर्त चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी थी. बताया गया था कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच संजीव सिंह निर्वाची पदाधिकारी के यहां नामांकन कराने जायेंगे.

इससे पहले संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को भाजपा ने झरिया से टिकट दे दिया था. संजीव और रागिनी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राजनीतिक विश्लेषकों को झरिया सीट काफी दिलचस्प दिखने लगी थी.

इसे भी पढ़ेंः इंदौर टेस्टः तीसरे दिन ही बांग्लादेश ढेर, भारत पारी और 130 रन से जीता

Related Articles

Back to top button