
Dhanbad : दामोदर नदी में भारी मात्रा में कहीं से तल बहकर आया है, जिस कारण जामाडोबा जल संयत्र को बंद कर दिया है. जल संयत्र के कर्मियों ने बताया कि कहीं से भारी मात्रा में पानी के साथ तेल बहकर आया है.
अगर वक्त रहते मामले की जानकारी नहीं होती तो लोगों को प्रदूषित पानी की सप्लाई करनी पड़ती और पानी के साथ तेल फिल्टर प्लांट में जाने के कारण जल संयत्र भी बंद हो जाता, जिस कारण इस तत्काल बंद कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- #ViralAudio: कृषि मंत्री रणधीर सिंह PCC पथ के लिए मांग रहे कमीशन, कहा- 40 हजार दो और भी टेंडर निकलवा देंगे
बोकारो स्टील प्लांट से तेल आने की संभावना
दामोदर नदी में इतनी बड़ी मात्रा में तेल बहकर कहां से आ रहा है, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है. जल संयत्र के कुछ कर्मी इस बात के कयास लगा रहे हैं कि बोकारो स्टील प्लांट से यह तेल बहकर नदी में आ रहा है, जिस कारण नदी का पानी प्रदूषित हो गया है.
फिल्टर करने पर भी यह तेल पानी से अलग नहीं हो पायेगा और लोगों को प्रदूषित पानी पीना पड़ेगा. तेल मिश्रित पानी जल संयत्र के अंदर जाने से मशीन बैठ जायेगी. इससे लोगों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता था. इसलिए पानी साफ होने तक जल संयत्र को बंद कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- #NobelPrizeWinner अभिजीत पर BJP नेता हेगड़े ने की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
जलापूर्ति ठप होने से आम लोग परेशान
जामाडोबा जल संयत्र बंद होने से झरिया, कतरास आदि क्षेत्र के लगभग 12 लाख लोगों के समक्ष जल संकट उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले से नहीं थी जिस कारण उन्होंने पानी का स्टॉक भी नहीं किया.
अब अचानक जलापूर्ति बंद होने से लोगों के समक्ष भीषण स्थिति उत्पन्न हो गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अब उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि पानी लायें तो कहां से लायें. उन्होंने जल्द से जल्द जल संयत्र को चालू कराने की मांग की.




