
Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया.
उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगा एक भी आरोप यदि सिद्ध हुआ तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को अपनी उपलब्धियां भी गिनायीं.
इसे भी पढ़ें – सरकार के दुलारे ये #IAS अधिकारी, जो करीब चार साल से जमे हैं एक ही पद पर
बताया जा रहा है कि अपने ऊपर लगातार लग रहे आरोपों और मीडिया में आ रही खबरों के कारण मंगलवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
गिनायीं अपनी उपलब्धियां
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण काम किये हैं. अपने क्षेत्र में कई मंदिर बनवाये.
इसे भी पढ़ें – दुमका: मंत्री लुईस मरांडी ने सड़क बनवाने का वादा पूरा नहीं किया, ग्रामीणों ने वोट नहीं देने का लिया निर्णय
कई गरीब लड़कियों की शादी करवायी. करीब एक हजार युवकों को नौकरी लगवायी. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर भी निशाना साधा. कहा कि महागठबंधन पहले अपना नेता तय करे फिर आगे की सोचे.
ओपी लाल, जलेश्वर महतो और विजय झा के खिलाफ लगाये कई आरोप
इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सारे पीआइएल पूर्व विधायक ओपी लाल और जलेश्वर महतो के इशारे पर करवाया गया है.
विजय झा सत्याग्रह का ढोंग रच कर आम लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं. उनके यहां भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. उन्होंने कहा कि जब जनता मेरे खिलाफ आवाज उठायेगी तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा.
इसे भी पढ़ें – #HoneyTrap : सेक्स रैकेट की लड़कियों के जाल में फंसे अफसरों में सबसे ज्यादा #IAS और #IPS



