
jamui : जिले की चकाई पुलिस द्वारा बड़े ही नाटकीय ढंग से शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे चकाई मोड़ से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार नक्सली चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत मंझलाडीह गांव निवासी मनोज सोरेन बताया जाता है.
इसे भी पढ़े : साहिबगंज : गांवों में घुसा #Ganga का पानी, #Flood से दो लाख लोग प्रभावित, पर #Camps में जाने को तैयार नहीं
ट्रैकर पर आने की गुप्त सूचना थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली मनोज सोरेन चकाई की ओर यात्री वाहन ट्रैकर पर जा रहा है.
इसको देंखते हुए चकाई थानाध्यक्ष राजीव ने योजना बद्ध तरीके से एक टीम गठित कर नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए भेजा.
वहीं टीम में शामिल चकाई थाना के अवर निरीक्षक रंजीत रंजन एवं संजीत कुमार ने ट्रैकर में बैठे नक्सली मनोज सोरेन का पीछा करते हुए उसे चकाई मोड़ पर ट्रैकर से उतरते ही दबोच लिया.
इसे भी पढ़े : नामकुम-कांड्रा रेललाइन : 15 साल में 3 सौ करोड़ से 3 हजार करोड़ का हुआ प्रोजेक्ट, रेलवे को भेजा गया प्रस्ताव
सीआरपीएफ कैंप में हो रही पूछताछ
आनन-फानन में पुलिस उसे ए215 सीआरपीएफ कैम्प ले गयी जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि तो की है मगर देसी कट्टा के बारे मे कुछ भी बताने से इंकार किया.
वही गिरफ्तार नक्सली से कुछ सूचना मिलने पर चकाई पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम छापेमारी के लिए निकल गयी है. गिरफ्तार नक्सली कई नक्सल कांडों का आरोपी है.
इसे भी पढ़े : जानिए, बकोरिया कांड, CID जांच, #CBI जांच, पूर्व DGP डीके पांडेय और ज्वाइंट डायरेक्टर अजय भटनागर में क्या है रिश्ता




