GiridihJharkhand

गिरिडीह : बैंक में रोते बच्चे को महिला ने गोद में उठाया तो भीड़ ने बच्चा चोर समझ अधमरा किया

Giridih : बच्चा चोरी की अफवाह में स्थानीय लोगों ने सोमवार को गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह स्थित यूनियन बैंक में पैसे निकालने आयी महिला की जमकर धुनाई कर दी.

लोग महिला को जान मारने के लिए उतारू थे, लेकिन सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव पुलिस जवानों के साथ समय रहते घटनास्थल पहुंच गये जिसके कारण महिला की जान बची. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : 1 सितंबर से मेन रोड में नहीं चलेगा ई-रिक्शा, पार्किंग शुल्क में मिली बड़ी राहत

बैंक में पैसे निकालने आयी थी

जानकारी के अनुसार बनियाडीह इलाके के चुंजका निवासी हीरा लाल दास की पत्नी लीलावती देवी पैसे निकालने बनियाडीह के यूनियन बैंक गयी हुई थी. जबकि अकदोनीकला गांव निवासी संजय दास की पत्नी ललिता देवी अपने बच्चे के साथ भी यूनियन बैंक गयी हुई थी.

ललिता देवी बच्चे को छोड़कर पैसे निकालने लगी जिससे बच्चा रोने लगा. इस पर लीलावती देवी ने ललिता के बच्चे को गोद में उठा लिया. इसी दौरान गलतफहमी होने के बाद ललिता ने हल्ला करना शुरू कर दिया. इससे भीड़ जमा हुई और लोगों ने लीलावती देवी की जमकर पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : पीएमसीएच को बचाने के लिए जेवीएम कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

पुलिस वाहन पर पथराव

खबर पाकर पहुंचे एसडीपीओ उरांव और पुलिस जवानों ने किसी प्रकार भीड़ के बीच से महिला को सुरक्षित निकाला. इस पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव भी कर दिया जिससे वाहन के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है. पुलिस ने भीड़ पर जब हल्का बल प्रयोग किया, तो भीड़ वहां से हटी.

इधर पिटाई से गंभीर महिला को पुलिस सुरक्षित मुफ्फसिल थाना ले गयी. घटना के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि जिन लोगों भीड़तंत्र पैदा कर बच्चा चोरी के अफवाह में महिला की पिटाई किया है, उनकी पहचान कर ली गयी है. वैसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

बच्चे की मां ने मांगी माफी

इधर अफवाह के बीच मामला जब स्पष्ट हुआ, तो जिस महिला का बच्चा था उसने पीड़ित महिला लीलावती देवी से माफी भी मांगी.

इसे भी पढ़ें : रामेश्वर उरांव बने कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गये

Related Articles

Back to top button