
Rahul Guru
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ दिनेश सिंह को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने रिम्स में इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में शो कॉज किया है. वहीं उन्हें 15 सितंबर तक जवाब देने को कहा है. नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने लातेहार डीसी से भी जवाब मांगा है.
इसे भी पढ़ें – बजट जितने कर्ज में डूबी झारखंड की अर्थव्यवस्था, क्या 218 करोड़ का बोझ उठाने को है तैयार!
क्या है मामला
लातेहार के बरवाडीह प्रखंड के छीपादोहर पंचायत के परहिया आदिम जनजाति बहुल गांव गम्हारिया की रहनेवाली दिलबसिया की एक दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी. इस वजह से उसकी हालत काफी खराब हो गयी थी. छिपादोहर अस्पताल में इलाज ठीक से नहीं हो पाने की स्थिति में डालटनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. वहां एक्स-रे के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. रिम्स में दिलबसिया को 20 जून को भर्ती कराया गया. लेकिन दो हफ्ते बाद ही उसे 4 जुलाई को गांव ले आया गया.
इसे भी पढ़ें – 14 आदिवासी जिलों में टीबी के 23539 बीमार, 15374 मरीजों को 2 साल से सरकार नहीं दे रही प्रोत्साहन राशि
रिम्स में भी नहीं हो सका इलाज
रिम्स में भर्ती कराये जाने के बाद भी दिलबसिया की हालत वैसी ही बनी हुई थी. एक तो उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और दूसरा उसकी कमर के नीचे जख्म था, जो बढ़ता ही जा रहा था. दिलबसिया के पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के अभाव में भटकती रही. आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उसकी मां चरकी परहीन ने बताया कि रिम्स में इलाज के दौरान करीब 14- 15 हजार रुपये खर्च हो गये. विधवा पेंशन की कुछ रकम भी आने-जाने के क्रम में खर्च हो गयी.
इसे भी पढ़ें – करगिल में तनावपूर्ण हालात, धारा 144 लागू, कई लोग गिरफ्तार किये गये



