National

करगिल में तनावपूर्ण हालात, धारा 144 लागू, कई लोग गिरफ्तार किये गये

New Delhi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. जम्मू कश्मीर में इंटरनेट, मोबाइल सेवा रोक दी गयी है. बड़े नेताओं को या तो नजरबंद कर दिया गया है फिर हिरासत में लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – खुलासाः एनटीपीसी का पकड़ी बरवाडीह कोल माइंस में फॉरेस्ट क्लीयरेंस को ताक पर रखकर हो रहा है खनन

इस बीच करगिल क्षेत्र में काफी तनावपूर्ण हालात बने गये हैं. यहां पर धारा 144 लागू कर दी गयी है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. ये गिरफ्तारियां इस कारण से हो रही हैं कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे.

इसे भी पढ़ें – मनरेगाः 3.54 लाख कर्ज लेकर कुआं बनाया, सरकार नहीं दे रही पैसा, तनाव में हूं, कहीं आत्महत्या न कर लूं…

सोमवार को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया था. एक हिस्सा जम्मू और कश्मीर और दूसरा लद्दाख. दोनों ही क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश होंगे, लेकिन लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी. इसके साथ ही यहां से अनुच्छेद 370 और 35ए को भी हटा दिया गया.

इसे भी पढ़ें – योगी के मंत्री की सलाह – मदरसों के छात्र और मौलाना पहनें भगवा, जिंदगी में भर जायेगा उजाला

इसके बाद से ही घाटी में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं. NSA अजीत डोभाल तीन दिन से घाटी में मौजूद हैं. उनका कश्मीरी लोगों से बातचीत करते वीडियो वायरल हुआ है. एनएसए डोभाल लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया ने बदल दी स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू की जिंदगी, पहचाना हुआ मुश्किल

Related Articles

Back to top button