
Dilip Kumar
Palamu : पलामू जिला प्रशासन ने भले ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया हो, लेकिन नियमों का पालन करवाने वाले पुलिसकर्मी ही इसका खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं.
जवान दिनभर बिना हेलमेट चलने वालों को पकड़ते हैं. उनके वाहन जब्त कराते हैं और फिर फाइन वसूल कर उन्हें छोड़ते हैं, लेकिन खुद हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने की जहमद नहीं उठाते.
इसे भी पढ़ें : रिम्स निदेशक डॉ दिनेश सिंह को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने किया शो कॉज, 15 सितंबर तक जवाब देने को कहा
उड़ाया जा रहा है ट्रैफिक कानून का मजाक
पु
लिस और जिला प्रशासन की ओर से लगातार हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. जिले के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने तो समाहरणालय परिसर में बिना हेलमेट के प्रवेश पर रोक लगा दी है.
उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने 12 अगस्त से इसे सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है. इसके पूर्व तक समाहरणालय आने वाले सरकारी कर्मियों को हेलमेट को अभ्यास में लाने का निर्देश दिया गया है.
लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है.
लेकिन दूसरी ओर खुद खाकी वर्दी वाले ही इस अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
कहीं-कहीं ट्रिपल लोड नजर आते हैं पुलिस वाले
कहीं बिना हेलमेट के तो कहीं ट्रिपल लोड के साथ दो पहिया वाहन चलाते कुछ पुलिस वाले नजर आते हैं. ऐसा नजारा मेदिनीनगर शहर में दिखाई देता है.
इसे भी पढ़ें : राज्य शिक्षा परियोजना : 2446 में से 1765 पद खाली, डिजिटल और वोकेशनल एजुकेशन की योजना हो रही फेल




