DhanbadJharkhand

NewsWing Impact : BCCL प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनियों के ओवर बर्डेन घोटाले की जांच के आदेश दिये

Dhanbad : बीसीसीएल के लिए कोयला उत्खनन कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा ओवरबर्डेन के नाम पर किये जा रहे घोटाले की खबर न्यूज विंग ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन हरकत में आ गया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं. जांच की जिम्मेवारी CMPDI को सौपी गयी है.

बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा ओवर बर्डेन शॉर्टेज के मामले में सीएमपीडीआइ की टीम ने बीसीसीएल के अलग अलग क्षेत्रों और कोलयरियो के ओबी डंप की मापी शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्रीय अधिकारियों के हाथ-पांव अभी से फूलने शुरू हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें : सपा सांसद आजम खान चौतरफा घिरे, मायावती ने कहा, आजम माफी मांगें, रमा देवी ने लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग की

क्या था मामला

धनबाद में बीसीसीएल के अधीन चलने वाली अधिकांश आउटसोर्सिंग कंपनियां कोयला उत्खनन के दौरान ओबी हटाने के नियम को ताक पर रखकर उत्खनन कर रही हैं.

नियम के अनुसार चार क्यूबिक मीटर ओवरबर्डेन हटाने के बाद एक क्यूबिक कोयले का उत्पादन होना चाहिए. लेकिन पूर्व में आउटसोर्सिग कंपनियों ने सोलह क्यूबिक ओवरबर्डेन की खुदाई कर मात्र एक क्यूबिक कोयले का ही उत्पादन कर बीसीसीएल से राशि का भुगतान ले लिया.

इसके बाद न्यूज विंग ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और अब बीसीसीएल प्रबंधन ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें : तीन साल में 23 गुना रिटर्न देने का दावा कर लोगों से पैसे इन्वेस्ट करा रहा झारखंड सरकार से MoU करने वाला SkyWay Group

घोटाले को लेकर गंभीर हैं BCCL के वरीय अधिकारी

सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल के लिए कोयला उत्खनन कर रही निजी आउट्सोर्सिंग कंपनियां क्षेत्रीय अधिकारियों से गठजोड़ कर ओबी की ओवर रिपोर्टिंग कर रही हैं. इसके लिए वे क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों को मोटी रकम चुकाती हैं जिसमें क्षेत्रीय स्तर के महाप्रबंधक से लेकर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी, सर्वेयर तक शामिल होते हैं.

पूर्व के मामले में भी केंद्रीय जांच एजेंसियां कर रही है जांच

बीसीसीएल के कई क्षेत्रों में ओबी के ओवर रिपोर्टिंग की शिकायत लगातार विजिलेंस और केंद्रीय जांच एजेंसियों को मिलती रहती है. कुछ दिन पूर्व ही बीसीसीएल के बस्ताकोला के एनसी पैच में ओबी के ओवर रिपोर्टिंग के मामले का खुलासा हुआ था. इस मामले में आउटसोर्सिंग कंपनी ने ओबी की ओवर रिपोर्टिंग कर लगभग 22 करोड़ की राशि का भुगतान ले लिया था.

इसे भी पढ़ें : मॉब लिंचिंग पर 61 सेलिब्रिटीज ने पत्र लिख कर दिया जवाब,  49 हस्तियों के पत्र को सिलेक्टिव गुस्सा करार दिया

Related Articles

Back to top button