GiridihJharkhand

गिरिडीह : फिरौती के लिए ही हुआ था राशन डीलर के बेटे का अपहरण, दो धराये, कई फरार

Giridih : तिसरी के खटपोंक गांव के राशन डीलर अशोक बरनवाल के बेटे अंकित बरनवाल का अपहरण फिरौती के लिए ही किया गया था. लेकिन सकुशल वापसी के बाद खुद अंकित ने दावा किया था कि अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भागने में सफल रहा.

अंकित के अपहरण में गिरिडीह और जमुई के अपहरणकर्ता शामिल थे. सकुशल वापसी के तीन दिनों बाद ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अंकित के अपहरण में खटपोंक गांव के रामावतार यादव के साथ जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के अशोक मालाकार ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई.

तिसरी पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र के अशोक मालाकार और गौरेलाल को दबोचने में सफलता पायी. फिलहाल दोनों अपहरणकर्ताओं से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीहः डायन-बिसाही का आरोप लगा मैला पिलाया, मारपीट की, चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों ने उगले कई नाम

पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में दोनों ने कबूला कि अंकित का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था. दोनों आरोपियों ने कई और नाम उगले हैं जिनमें खटपोंक गांव के ही रामावतार यादव और खैरा के सांरग गांव निवासी विकास यादव शामिल हैं.

फिलहाल रामावतार और विकास यादव समेत अन्य आरोपी तिसरी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. दोनों के गिरफ्तारी के लिए तिसरी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो अपहरण कांड में जिस पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया गया था वह बाइक भी विकास यादव को रामावतार यादव ने ही उपलब्ध करायी थी. लेकिन तिसरी पुलिस ने जब विकास यादव के घर छापेमारी की, तो ना ही विकास मिला और ना ही बाइक मिली.

पुलिस सूत्र यह भी बता रहे हैं कि जिस दिन अंकित का अपहरण किया जाना था उस रात खटपोंक गांव के मंदिर में होने वाली बैठक में आमंत्रित करने के लिए अंकित के पिता सह राशन डीलर अशोक बरनवाल को रामावतार यादव ही बुलाकर ले गया था.

अंकित के पिता अशोक के बैठक में पहुंचने के बाद ही विकास यादव, गौरेलाल समेत करीब 14 नकाबपोश अपराधी राशन डीलर के घर धावा बोलते हुए, डीलर के बेटे अंकित का अपहरण कर ले गये.

इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन ; इमरान खान के भाषण के बीच  बलोच युवाओं ने स्वतंत्र बलोचिस्तान के पक्ष में नारे लगाये

रामावतार के कुछ रिश्तेदार रहते हैं खैरा में

पुलिस सूत्रों की मानें तो रामावतार यादव के कुछ रिश्तेदार खैरा थाना क्षेत्र में रहते है. लिहाजा, रिश्तेदारों के यहां ही रामावतार यादव के छिपने की बात कही जा रही है. पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आयी है कि विकास यादव जमुई में किसी रिश्तेदार के घर शादी में छिपकर बैठा हुआ है. संभवत, इसी शादी में रामावतार भी छिपा हुआ है जहां नगद बंटवारे को लेकर कुछ अपहरणकर्ताओं के बीच बैठक भी होने की बात जमुई के खैरा पुलिस ने तिसरी पुलिस से साझा की है.

लिहाजा, तिसरी पुलिस अब जमुई के खैरा पुलिस के सहयोग से विकास और रामावतार यादव समेत अन्य अपहरणकर्ताओं को पैसे के साथ दबोचने के प्रयास में है.

गौरतलब है कि राशन डीलर के बेटे अंकित का अपहरण दो सप्ताह पहले अपहरणकर्ताओं ने कर लिया था. करीब सात दिन गिरिडीह-जमुई के जंगल में रखने के बाद आठवें दिन अंकित सकुशल घर लौटा था.

इसे भी पढ़ें : नाराज प्रदीप बलमुचु का डॉ अजय पर निशाना, कहा- ‘परोसी हुई थाली मुंह में नहीं ले सके’

Related Articles

Back to top button