JharkhandRanchi

जिन स्कूलों को सरकार ने बंद किया, सत्ता में आए तो उन्हें फिर खोलेंगे : हेमंत

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है. एक तरफ जहां भाजपा 65 प्लस के नारे के साथ चुनावी मैदान में आने को तैयार है. वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कई घोषणाएं की हैं.

इसे भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, हर महीने 100 से ज्यादा रेप

हेमंत ने तय की पहले 100 दिनों की प्राथमिकता

उन्होंने अपनी सरकार आने पर पहले 100 दिनों की प्राथमिकता तय की है. जिसमें कहा है कि रघुवर दास के द्वारा बंद किये गये सारे स्कूल को फिर से खोल दिया जाएगा.

समान काम के बदले समान वेतन को प्रमुखता से लागू किया जाएगा. हेमंत सोरेन ने अपने पहले 100 दिनों में 6 बिंदुओं को प्रमुखता से लागू करने की बात कही है.

पहले 100 दिनों में इन 6 योजनाओं को प्रमुखता से किया जाएगा लागू

  • रघुवर दास द्वारा बंद सारे स्कूलों को फिर से खोला जाएगा.
  • वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजनाओं में कम से कम 1000 रुपये का इजाफा किया जाएगा.
  • युवाओं को रोजगार और रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
  • भिक्षाटन कर जिंदगी बसर करने वालों के लिए पुर्नवास नीति ताकि यह कलंक मिट सके.
  • बच्चों के लिए समुचित मध्याहन भोजन.
  • समान कार्य समान वेतन

इसे भी पढ़ें- यूपीः गोमांस के शक में मदरसे में तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

विपक्ष गठबंधन में ही फंसी है, भाजपा ने शुरु कर दी तैयारी

झारखंड में विधानसभा चुनाव इसी साल होनी है. भाजपा आजसू आपस मे गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी यह लगभग तय माना जा रहा है. विपक्ष भी गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है, पर विपक्ष के गठबंधन का रूप ही स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.

कांग्रेस के अंदर आपस में ही कलह की बात सामने आ रही है. जेवीएम के भी कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं. लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनने में देरी हो रही है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन सिर्फ दो सीट जीतने में कामयाब हो पाया था.

इसे भी पढ़ें- बीएसएल के एजीएम के साथ मारपीट, बोकारो विधायक पर आरोप, विधायक ने कहा- मैंने बीच बचाव किया

Related Articles

Back to top button