Crime News

खूंटी पुलिस और पीएलएफआइ एरिया कमांडर दीत नाग के दस्ते के बीच गोलीबारी, रायफल सहित कई सामान बरामद

Khunti: मुरहू थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे खूंटी पुलिस और पीएलएफआइ एरिया कमांडर दीत नाग के दस्ते के बीच गोलीबारी हुई. दोनों ओर हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख पीएलएफआइ उग्रवादी मौके से फरार हो गये. उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है. मौके से पुलिस ने .315 बोर की एक रायफल, पिट्ठू, गोली-बारूद और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- मां अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर क्यों मेहरबान है चतरा व हजारीबाग जिला प्रशासन

दीत नाग के आने की मिली थी सूचना

खूंटी पुलिस अधीक्षक आलोक को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ एरिया कमांडर दीत नाग अपने दो से तीन सहयोगियों के साथ आया हुआ है. मिली सूचना के आधार पर मुरहू थाना की पुलिस को मौके पर मामले की जांच के लिए भेजा गया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जबाबी कारवाई की गयी. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी मौके से फरार हो गये. वहीं पुलिस के द्वारा पूरे क्षेत्र को घेर कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – मंत्री नीलकंठ मुंडा के विधानसभा क्षेत्र में ही दम तोड़ रहीं योजनाएं, 13.44 लाख का शौचालय घोटाला

पुलिस की लगातार कारवाई से बैकफुट पर हैं पीएलएफआइ उग्रवादी

पिछले छह महीने के दौरान खूंटी पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही कारवाई से इलाके में पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन बैकफुट पर नजर आ रहा है. हाल के महीने में खूंटी पुलिस ने कई उग्रवादियों को मार गिराया है. बता दें कि पीएलएफआइ एरिया कमांडर दीत नाग इससे पहले भी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बच कर भागने में सफल रहा है. पुलिस उसके खिलाफ लगातार कारवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें – सरायकेला में फिर चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, अस्पताल में चल रहा इलाज

Related Articles

Back to top button