
Ranchi: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. राजधानी रांची में भी लोगों में इसको लेकर खासा उत्साह है. 22 जनवरी के दिन कोई अप्रिय घटना न घटे, इसे लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च भी किया है. इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस प्रशासन ने अपना प्लान तैयार कर लिया है. संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी जा रही है.
रांची में चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
राजधानी रांची में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो हजार पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किये जाएंगे. इसके अलावे 100 मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. रांची पुलिस पल-पल की नजर रखेगी और कंट्रोल रुम से शहर की हर गितिविधियों पर नजर रखी जाएगी. शहर में किसी भी तरीके की लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसको लेकर रांची पुलिस अर्लट है.
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सबके लिए बहुत खास दिन है, इसलिए हम सब चाहते हैं कि शांति, हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो. किसी तरह का विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है और भी तैयारी चल रही है. जहां-जहां पर कार्यक्रम होंगे, वहां पुलिस बल की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी. इसी के साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी. ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना हो और पूरे रांचीवासी इस दिन को हर्षोल्लास के साथ अपने पूरे परिवार के साथ मनाएं.




