JharkhandRanchi

मिशन 65+ का लक्ष्य भेदने की तैयारी करने झारखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Ranchi: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिनों के झारखंड दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे. उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह भी आये. एयरपोर्ट पर भाजपा के हजारों पुरुष और महिला कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद जेपी नड्डा ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य कर चर्चा की. कार्यकारी अध्यक्ष ने 9 जून को दिल्ली में प्रदेश कोर कमेटी में तय की गये कार्यों की भी समीक्षा की. राजनीतिक चर्चा के दौरान संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश में 25 लाख भाजपा सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों व कोर कमेटी के सदस्यों को 7 दिन तक 5 बूथों की जिम्मेवारी दी गयी है. साथ ही पूरे जोश और उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा.

इसे भी पढ़ें –क्या रघुवर दास अब भी कहेंगे 14 सालों में कुछ नहीं हुआ

प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सीएम रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, अर्जुन मुंडा, महेश पोद्दार सहित राज्य के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. भाजपा के 65 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी नेताओं को क्षेत्र में जाकर केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा रघुवर सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि आज भाजपा को कार्यों की बदौलत नित नयी सफलता मिलती जा रही है, वहीं विपक्षी दल पूरी तरह हताश और निराश हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में युवती को भेजा जेल, विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया पिठोरिया थाना का घेराव

विचारधारा पर चलनेवाली पार्टीः नड्डा

जेपी नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा विचारधारा पर चलनेवाली पार्टी है. आज अन्य पार्टी छोड़ कर नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं. गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और एससी समुदाय के लिए केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी जनजन तक पहुचने की बात कही.

कौन-कौन थे बैठक में

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण गिलुवा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, रवीन्द्र राय, सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, नीलकंठ सिंह मुंडा, महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश व अनंत ओझा शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – आरएसएस का फैसला : रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद से हटाये गये, आरएसएस के सह-संपर्क प्रमुख बने  

Related Articles

Back to top button